तमिल अभिनेता सत्यराज को फिल्म बाहुबली में कटप्पा के 'किरदार' के लिए जाना जाता है। एक बातचीत के दौरान सत्यराज ने कहा था कि उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वह फिल्मों के लिए काम करें लेकिन, उनकी किस्मत ने उन्हें 'कटप्पा' बना दिया। सत्यराज के जन्मदिन पर हम आपको बताते हैं उनके करियर, फिल्मों और परिवार के बारे में।
तमिल अभिनेता सत्यराज को बाहुबली में 'कट्टपा' के किरदार के लिए जाना जाता है। सत्यराज आज यानी 3 अक्टूबर को अपना जन्मदिन मना रहे हैं। सत्यराज अपनी अभिनय की कला से 600 से ज्यादा फिल्मों में काम कर चुके हैं। सत्यराज का फिल्मी करियर काफी शानदार रहा। सत्यराज का असली नाम रंगराज सुबय्या है। अभिनेता सत्यराज को हाल ही में आई 'मुंज्या' फिल्म में भी देखा गया था। खुबरों की मानें तो सत्यराज रजनीकांत की फिल्म 'कुली' में भी नजर आएंगे।
ऐसे हुई थी करियर की शुरुआत
सत्यराज ने 1987 में अपनी फिल्मी करियर की शुरुआत की थी। 'अन्नाकिली' फिल्म में सत्यराज को पहली बार देखा गया था। सत्यराज ने एक बातचीत में बताया था कि उनकी मां नहीं चाहती थीं कि वो फिल्मों में काम करें, लेकिन सत्यराज की जिद ने और फिल्मों से लगाव ने उन्हें 'कटप्पा' बना दिया है। सत्यराज को फिल्मों में छोटे छोटे रोल मिलते थे। वर्ष 1978 से वर्ष 1985 तक सत्यराज ने 75 फिल्मों में काम किया था। खबरों की मानें तो सत्यराज को 'सावी' फिल्म में लीड रोल मिला था।
बेटे ने चुनी फिल्मी करियर
अभिनेता सत्यराज का जन्म 3 अक्टूबर 1954 में हुआ था। सत्यराज ने महेश्वरी सत्यराज के साथ साल 1979 में शादी की थी। सत्यराज के बेटे का नाम सिबी सत्यराज और बेटी का नाम दिव्या सत्यराज है। सत्यराज के बेटे सिबी सत्यराज भी साउथ अभिनेता है। उनकी बेटी दिव्या पेशे से डॉक्टर हैं।
इन फिल्मों में कर चुके हैं काम
अभिनेता सत्यराज को वेपन, बाहुबली 2, बाहुबली, चेन्नई एक्सप्रेस में देखा गया था। उन्हें वेधम पुधिथु (1987), नादिगन (1990), अमैधि पदाई, पेरियार और ओनबाधु रूबाई नोट्टू में मुख्य प्रदर्शन के माध्यम से। उन्हें नानबन, राजा रानी, बाहुबली, बाहुबली 2 और काना में सहायक भूमिकाओं के लिए जाना जाता है।