मैडी ने शेयर कीं दोस्तों की महफिलों वाली तस्वीरें
आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडयो कोलाज पोस्ट किया है। इसमें उनके पुराने दिनों की तस्वीरें हैं, जब दोस्तों की महफिलें सजा करती थीं। तस्वीरों के साथ एक्टर ने लिखा है, 'पुराने दिन'।
आर माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
आर माधवन और सरिता बिरजे की थ्रोबैक फोटो देखी?
आर माधवन की इन तस्वीरों में उनकी पत्नी सरिता बिरजे भी नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में आर माधवन अपनी मॉडिफाइड बाइक पर सवार होकर पोज देते दिख रहे हैं।
आर माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
यादों की गुल्लक खोलते हुए आर माधवन ने अपने सभी दोस्तों को भी पोस्ट में टैग किया है। तस्वीरों में माधवन का लुक आज से एकदम अलग है। मगर, मासूमियत वही झलक रही है, जो आज भी कायम है।
माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता की तस्वीरों पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आपका आकर्षण हमेशा रहता है, मगर इन तस्वीरों में पूरी लाइमलाइट सरिता बिरजे ने लूट ली है'।
आर माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर
- फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
माधवन के फैंस इस पोस्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह आज की बेस्ट पोस्ट है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'मैडी जैसा कोई नहीं'।