अभिनेता से राजनेता बने तमिलनाडु के सीएम विजय के बेटे जेसन ने फिल्म 'सिग्मा' के साथ डायरेक्टोरियल डेब्यू किया। यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई, जिसे लोगों से मिली-जुली प्रतिक्रिया मिल रही है। अब फिल्म की रिलीज के बाद उनके पिता विजय ने खास अंदाज में जेसन का समर्थन किया।
जेसन संजय की फिल्म सिग्मा
- फोटो : सोशल मीडिया
विजय ने किया सिग्मा को सपोर्ट
सोशल मीडिया पर अभिनेता-राजनेता विजय के रोड शो का एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक एक पार्टी कार्यकर्ता सीएम को उनके बेटे जेसन संजय की तस्वीर वाला फ्रेम देता नजर आ रहा है। विजय ने फ्रेम लिया और उसे दोनों हाथों से पकड़कर ऊपर उठाया और भीड़ को दिखाया।
बता दें कि जब फिल्म रिलीज हुई, तो विजय रोड शो के लिए मधुरंथगम में थे। वहीं, परिवार के बाकी सदस्यों ने चेन्नई के कमला सिनेमाज में पहुंचकर 'सिग्मा' के फर्स्ट-डे-फर्स्ट-शो देखे थे। सोशल मीडिया पर एक वीडियो सामने आया था, जिसमें जेसन की मां संगीता और उनकी बहन दिव्या थिएटर में अंदर जाते नजर आ रही थीं।
थलापति विजय
- फोटो : इंस्टाग्राम
स्क्रीनिंग में भी शामिल नहीं हुए थे विजय
हालांकि, विजय स्क्रीनिंग में शामिल नहीं हो सके थे। इससे पहले दिन में मुख्यमंत्री ने तमिलनाडु में महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा योजना शुरू की थी। इसके बाद वह चुनाव प्रचार के लिए मधुरंथगम रवाना हो गए।
जेसन ने कही थी ये बात
जेसन संजय ने यह बताया था कि फिल्म देखने के बाद उन्हें अपने पिता से किस तरह की प्रतिक्रिया की उम्मीद है। पर्ल से बात करते हुए में जेसन ने कहा कि विजय ऐसे व्यक्ति नहीं हैं, जो तुरंत अपनी प्रतिक्रिया देते हैं। वह आमतौर पर फिल्म देखने के बाद उसे समझने और सोचने में कुछ समय लेते हैं और फिर अपनी राय बताते हैं।
सिग्मा फिल्म रिलीज डेट
- फोटो : सोशल मीडिया
फिल्म में नजर आए ये सितारे
- 'सिग्मा' में संदीप किशन और फारिया अब्दुल्ला मुख्य भूमिकाओं में हैं।
- फिल्म में संपत राज, राजू सुंदरम, शिव पंडित, अनबु थासन, योग जपी और महालक्ष्मी सुदर्शन भी नजर आ रहे हैं।
- फिल्म का निर्माण लाइका प्रोडक्शंस के बैनर तले सुबास्करन ने किया है।
- फिल्म ने दो दिन में 3.85 करोड़ का नेट कलेक्शन कर लिया।