फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आर माधवन: अभिनेता ने खोला यादों का पिटारा; साझा किए थ्रो बैक फोटोज, लिखा- 'पुराने दिन'

Sun, 04 Oct 2026 04:36 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

R Madhavan Photos: अभिनेता आर माधवन ने अपने पुराने एल्बम से कुछ झलकियां शेयर की हैं। इसके साथ वे नॉस्टैल्जिक हो गए हैं।
विज्ञापन
माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चर्चित अभिनेता आर माधवन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। लगता है आज रविवार को फुरसत के पलों में उन्होंने अपना पुराना एल्बम खोल लिया है। इससे कुछ अनदेखी तस्वीरें उन्होंने अपने प्रशंसकों के साथ भी सोशल मीडिया पर साझा की हैं।

विज्ञापन

आर माधवन-सरिता बिरजे - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
मैडी ने शेयर कीं दोस्तों की महफिलों वाली तस्वीरें
आर माधवन ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से पोस्ट शेयर करते हुए एक वीडयो कोलाज पोस्ट किया है। इसमें उनके पुराने दिनों की तस्वीरें हैं, जब दोस्तों की महफिलें सजा करती थीं। तस्वीरों के साथ एक्टर ने लिखा है, 'पुराने दिन'।

आर माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
आर माधवन और सरिता बिरजे की थ्रोबैक फोटो देखी?
आर माधवन की इन तस्वीरों में उनकी पत्नी सरिता बिरजे भी नजर आ रही हैं। एक तस्वीर में आर माधवन अपनी मॉडिफाइड बाइक पर सवार होकर पोज देते दिख रहे हैं।

आर माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
यादों की गुल्लक खोलते हुए आर माधवन ने अपने सभी दोस्तों को भी पोस्ट में टैग किया है। तस्वीरों में माधवन का लुक आज से एकदम अलग है। मगर, मासूमियत वही झलक रही है, जो आज भी कायम है।

माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम
अभिनेता की तस्वीरों पर नेटिजंस रिएक्ट कर रहे हैं और तारीफ कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा है, 'आपका आकर्षण हमेशा रहता है, मगर इन तस्वीरों में पूरी लाइमलाइट सरिता बिरजे ने लूट ली है'।
विज्ञापन

आर माधवन ने शेयर की पुरानी तस्वीर - फोटो : इंस्टाग्राम@actormaddy
माधवन के फैंस इस पोस्ट के लिए उनका शुक्रिया अदा कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'यह आज की बेस्ट पोस्ट है'। एक अन्य यूजर ने लिखा है, 'मैडी जैसा कोई नहीं'।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें