काफी समय से बीमार चल रहे हैं श्रीनिवास
बता दें एक्टर को लेकर खबर आ रही है कि वो पिछले काफी समय से बीमार चल रहे हैं। पिछले साल 10 जुलाई को प्रोड्यूसर राज कंदुकुरी और एक्टर शिवा उनसे मिलने घर पहुंचे थे। तब उनकी हालत कुछ इस तरह नजर आ रही थी।
कोटा श्रीनिवास राव की सेहत को लेकर फैंस चिंतित
कोटा श्रीनिवास राव को इस हालत में देखकर फैंस अब चिंतित हो गए हैं। एक यूजर ने लिखा- 'उन्हें ऐसी हालत में देखकर दुख होता है। बचपन में 'आ नालुगुरु' की शूटिंग के दौरान उनसे मुलाकात हुई थी। भगवान नारायण उन्हें इस बीमारी से मुक्त करें और उन्हें सामान्य स्थिति में वापस लाएं।' वहीं एक और यूजर ने लिखा, उन्हें इस हालत में देखकर बहुत दुख हो रहा है।'
वहीं बहुत सारे फैंस ने बंदला गणेश की शेयर की हुई तस्वीर पर सवाल पूछा कि उनके पैर को क्या हो गया है। साथ ही फैंस ने उनके जल्द ठीक होने की भी दुआ की है। एक यूजर ने लिखा- 'उनकी उम्र बढ़ते हुए देखकर काफी दुख हो रहा है। भगनाम करे कि वो नेगेटिव कमेंट्स से दूर रहें और अच्छी रिटायरमेंट एन्जॉय करें।
गौरतलब है इससे पहले साल 2023 में उनके निधन की खबरें भी सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। तब श्रीनिवास राव ने खुद सामने आकर सफाई दी थी और कहा था कि वो ठीक हैं।