फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Celebrity MasterChef Winner: सेलिब्रिटी मास्टरशेफ इंडिया के विजेता बने गौरव खन्ना, इनाम में मिली इतनी रकम

Fri, 11 Apr 2025 09:49 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Actor Gaurav Won Celebrity MasterChef: 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो जीत लिया है। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को पीछे छोड़ते हुए ट्रॉफी अपने नाम की है।
 
विज्ञापन
गौरव खन्ना - फोटो : इंस्टाग्राम-@sonytvofficial
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

करीब चार महीने बाद सेलिब्रिटी कुकिंग रियलिटी शो 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ' का ग्रैंड फिनाले हो चुका है। शो के विजेता का एलान भी हो गया है। शो 'अनुपमा' फेम गौरव खन्ना ने सेलिब्रिटी मास्टरशेफ शो जीता है। उन्होंने तेजस्वी प्रकाश और निक्की तंबोली को हराकर शो की ट्रॉफी अपने नाम की है। 

विज्ञापन


Abir Gulaal: पाकिस्तानी एक्टर फवाद के साथ रोमांटिक हुईं वाणी, 'अबीर गुलाल' के 'खुदाया इश्क' गाने का टीजर रिलीज

Trending Videos

ट्रॉफी के साथ मिली इतनी धनराशि
इस शो में निक्की तंबोली दूसरे नंबर पर रहीं। वहीं, तेजस्वी प्रकाश सेकंड रनर अप रहीं। सेलिब्रिटी कुक गौरव खन्ना शो में अपनी रेसिपी से जजों का दिल जीतने में कामयाब रहे। आखिर ट्रॉफी पर उन्होंने कब्जा जमाया। उन्हें ट्रॉफी के साथ 20 लाख रूपये की धनराशि इनाम में मिली है।
 

गौरव खन्ना ने कर दिखाया
सोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट से एक पोस्ट साझा कर गौरव के ट्रॉफी जीतने का एलान किया गया है। गौरव खन्ना की तस्वीर के साथ लिखा है, 'भारत के पहले सेलिब्रिटी मास्टरशेफ'। पोस्ट के साथ कैप्शन लिखा है, 'टीवी स्क्रीन से मास्टरशेफ टाइटल तक, गौरव खन्ना ने कर दिखाया। वे सेलिब्रिटी मास्टरशेफ के पहले विजेता बने हैं'।

Akshay Kumar: अक्षय चाहते हैं ब्रिटिश सरकार-किंग चार्ल्स देखें ‘केसरी 2’, क्या उनसे माफी की उम्मीद करते हैं?
विज्ञापन

बधाईयों का लगा तांता
चार महीनों तक चले रियलिटी शो में गौरव खन्ना ने अलग-अलग किस्म की रेसिपी से जज को इंप्रेस करने में कसर नहीं छोड़ी। बता दें कि इस शो में रणवीर बरार, विकास खन्ना और फराह खान बतौर जज नजर आए। शो जीतने पर यूजर्स गौरव को बधाई दे रहे हैं। अधिकांश लोग अभिनेता के विजेता बनने पर खुश नजर आ रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें