फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

TGIKS: तेरी बहुत कुड़िया दीवानी हैं…शत्रुघ्न को धर्मेंद्र ने क्यों दी ये सलाह? कपिल के शो में खुला पुराना राज

Thu, 21 Nov 2024 07:11 PM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

TGIKS: ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ में शत्रुघ्न सिन्हा ने एक मजेदार किस्सा साझा किया। इस दौरान उन्होंने अभिनेता धर्मेंद्र से मिली सलाह के बारे मेंं उन्होंने बताया। आइए जानते हैं धर्मेंद्र ने उन्हें क्या सलाह दी थी? 
 
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : यूट्यूब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ धीरे-धीरे अपने फिनाले की ओर बढ़ रहा है। शो के आगामी एपिसोड में कई सितारे नजर आने वाले हैं। हाल ही में इसका नया प्रोमो रिलीज हुआ। शत्रुघ्न सिन्हा और उनकी बेटी सोनाक्षी सिन्हा और दामाद ज़हीर इकबाल सहित उनका परिवार शो की शोभा बढ़ाने के लिए तैयार है। शो के दौरान सोनाक्षी और उनके परिवार ने काफी मजेदार बातें कि। इस दौरान अभिनेता शत्रुघ्न सिन्हा ने एक मजेदार किस्सा साझा किया। 
विज्ञापन


शत्रुघ्न सिन्हा ने साझा किया मजेदार किस्सा
अभिनेता ने शो के दौरान एक मजेदार किस्सा साझा किया। उन्होंने अभिनेता धर्मेंद्र से मिली सलाह को याद किया। उन्होंने कहा, "धर्मेंद्र ने एक बार मुझसे कहा था, 'देखो दोस्त, तुम फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हो, बहुत सी लड़कियां तुम्हारी दीवानी हैं। हमेशा एक समय में एक ही महिला के साथ रहो।" उनकी इस बात पर उनके दामाद जहीर इकबाल ने मजाक में कहा, मुझे लगा कि यह एक पारिवारिक एपिसोड है। ये क्या हो रहा है?"
Sara Ali Khan: सारा अली खान ने एक खास जगह की यादों को किया ताजा, कहा-उम्मीद है वहां हर साल जाऊंगी
विज्ञापन


क्या कभी शत्रुघ्न सिन्हा ने मांगी है पत्नी से माफी?
शो के दौरान अभिनेता पत्नी पूनम से अर्चना पूरन सिंह ने पूछा क्या शत्रुघ्न सिन्हा ने कभी किसी विवाद के बाद उनसे माफी मांगी है। इस पर पूनम ने कहा "तुम्हें लगता है कि वह कभी माफी मांगेंगे। हे भगवान! वह दिन आएगा।" वहीं, उनकी इस बात पर शत्रुघ्न सिन्हा ने मजा लेते हुए कहा, "मुझे रोने का मन कर रहा है।"

पहली बार एक साथ नजर आएगा सिन्हा परिवार
‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो सीजन 2’ के आगामी एपिसोड में पहली बार शत्रुघ्न सिन्हा का पूरा परिवार एक साथ नजर आएगा। इसका प्रोमो साझा करते हुए निर्माताओं ने लिखा, "सबको खामोश करने आ रहे हैं…सिन्हा परिवार ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ के नए एपिसोड में सोनाक्षी सिन्हा, जहीर इकबाल, शत्रुघ्न सिन्हा और पूनम सिन्हा को इस फनीवार को रात 8 बजे सिर्फ नेटफ्लिक्स पर देखें।”
Salman Khan: सलमान खान ने साझा कीं पिता की पहली बाइक की तस्वीरें, लोग बोले- दो टाइगर एक ही फ्रेम में...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें