दक्षिण भारतीय फिल्मों के शौकीनों के लिए ओटीटी पर एक और फिल्म आ चुकी है। यह एक सुपरहीरो फिल्म है, जिसमें श्रीमुरली मुख्य भूमिका में हैं। 31 अक्तूबर को फिल्म ने सिनेमाघरों में दस्तक दिया। इस दर्शकों और समीक्षकों से सकारात्मक प्रतिक्रिया मिली। इसके बॉक्स ऑफिस कलेक्शन की बात की जाए तो रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म ने दुनिया भर में 29 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया और यह वर्ष 2024 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कन्नड़ फिल्म बन गई। अब यह ओटीटी पर स्ट्रीम हो रही है।
कहां देख सकेंगे सुपरहीरो फिल्म?
इस कन्नड़ सुपरहीरो फिल्म को देखना चाहते हैं तो आपको ओटीटी प्लेटफॉर्म नेटफ्लिक्स का रुख करना होगा। यह नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो रही है। कन्नड़ भाषा की इस फिल्म को डॉ. सूरी ने लिखा और निर्देशित किया है।
Deepika Padukone: मां बनने के बाद ऐसा हो गया है दीपिका पादुकोण का डेली रुटीन, इस काम के लिए भी नहीं फुरसत
क्या है ‘बघीरा’ की कहानी?
यह फिल्म वेदांत नाम के एक युवा लड़के के इर्द-गिर्द घूमती है, जो सुपरमैन जैसा बनना चाहता है और उसे उम्मीद का प्रतीक मानता है। हालांकि, वह अपने पिता की तरह एक पुलिस अधिकारी बन जाता है। वर्षों की कड़ी मेहनत के बाद वह पुलिस में भर्ती होता है। वह एक पुलिस ऑपरेशन करता है, जिसमें कई गैंगस्टर गिरफ्तार होते हैं, लेकिन उसे तब हैरानी होती है, जब बड़े अधिकारियों के भ्रष्टाचार में शामिल होने के कारण उन अपराधियों को रिहा कर दिया जाता है। अंत में उसे पता चलता है कि उसके पिता भी एक भ्रष्ट अधिकारी है, जो उसकी दुनिया को पूरी तरह से हिला देता है। इन सब के बीच उसके जीवन में कुछ ऐसा होता है कि वह न्याय के लिए एक सुपरहीरो की पोशाक पहन लेता है और ‘बघीरा’ बन जाता है।
‘बघीरा’ के कलाकार
कन्नड़ फिल्म ‘बघीरा’ में श्रीमुरली ने आईपीएस वेदांत प्रभाकर और ‘बघीरा’ की भूमिका निभाई है, रुक्मिणी वसंत डॉ. स्नेहा की भूमिका में नजर आई हैं। प्रकाश राज ने गुरु की भूमिका निभाई है, जो एक सीबीआई अधिकारी हैं। अच्युत कुमार प्रभाकर की भूमिका में, रंगायन रघु ने नारायण की भूमिका में और सुधा रानी ने वेदांत की मां की भूमिका निभाई है।
Arjun Kapoor: अर्जुन कपूर ने पीठ पर बनवाया टैटू, लिखवाया कुछ ऐसा, जो हर वक्त कराता है मां के साथ होने का एहसास