शख्स ने भेंट की तलवार
पार्टी मीटिंग के दौरान स्टेज पर चढ़कर एक शख्स ने कमल हासन को तलवार भेंट की। इसे देखते ही कमल हासन चौंक गए और साथ ही बदल गए उनके चेहरे के भाव। पहले उन्होंने यह तोहफा ग्रहण किया। मगर, फिर शख्स ने कुछ ऐसी डिमांड कर दी कि कमल हासन गुस्से से आगबबूल हो गए।
कमल हासन को शख्स ने भेंट की तलवार
- फोटो : पीटीआई
पहले मुस्कुराए फिर आया गुस्सा
न्यूज एजेंसी पीटीआई ने वीडियो साझा किया है। इसमें देखा जा सकता है कि चेन्नई में पार्टी की एक बैठक में कमल हासन को स्टेज पर कुछ लोग तलवार भेंट करने चढ़े। इसखे कुछ देर के लिए अफरा-तफरी का माहौल हो गया। पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा। वीडियो में देख सकते हैं कि कमल हासन ने शुरुआत में मुस्कुराते हुए तलवार स्वीकार की। लोगों की भीड़ उनसे तलवाल के साथ पोज देने का आग्रह करने लगी, जिस पर उन्हें गुस्सा आ गया। कमल हासन के हाव-भाव सख्त होते गए और वे एक व्यक्ति की ओर गुस्से से इशारा करते हुए उसे तलवार नीचे रखने का आदेश देते दिखे। नाराजगी के बावजूद शख्स ने अभिनेता से हाथ मिलाया और एक्टर के साथ पोज दिया।