फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी जगत में एक और तलाक! शादी के 14 साल बाद अलग हो रहे जय भानुशाली और माही विज, आपसी सहमति से लिया फैसला

Mon, 27 Oct 2025 01:14 PM IST
हिमांशु सोनी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Jay Bhanushali- Mahhi Vij Divorce: टीवी के फेमस कपल्स में से एक जय भानुशाली और माही विज अब एक-दूसरे से अलग हो रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक दोनों की 14 साल की शादी का द एंड होने जा रहा है।
विज्ञापन
माही विज,जय भानुशाली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

छोटे पर्दे की मशहूर जोड़ी जय भानुशाली और माही विज की शादीशुदा जिंदगी का द एंड होने जा रहा है। साल 2011 में शादी के बंधन में बंधे इस कपल ने 14 साल साथ रहने के बाद अब अलग होने का फैसला कर लिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, दोनों ने कुछ महीने पहले ही तलाक की अर्जी दायर कर दी थी और अब जुलाई-अगस्त 2025 में तलाक की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन


एक समय पर टेलीविजन की सबसे प्यारी जोड़ियों में गिने जाने वाले जय और माही की जोड़ी को उनके फैंस ‘कपल गोल्स’ के रूप में देखते थे। दोनों सोशल मीडिया पर अपने पारिवारिक वीडियो और व्लॉग्स के जरिए लोगों के बेहद करीब थे। लेकिन अब दोनों के बीच की दूरी बढ़ चुकी है और रिश्ता टूटने की खबर ने उनके प्रशंसकों को झटका दिया है।

एक-दूसरे से तलाक ले रहे जय और माही
बताया जा रहा है कि जय और माही काफी समय से एक-दूसरे से अलग रह रहे थे। रिश्ते को संभालने की काफी कोशिशें की गईं, लेकिन बात नहीं बनी। रिपोर्ट के मुताबिक, बच्चों की कस्टडी को लेकर भी दोनों के बीच सहमति बन चुकी है। बताया जा रहा है कि दोनों ने आपसी समझौते के तहत अलग होने का फैसला लिया है, ताकि बच्चों के जीवन पर इसका कम से कम असर पड़े।
विज्ञापन

 


यह खबर भी पढ़ें: ऑनस्क्रीन बहू लेकिन असल में पिता-बेटी जैसा था रिश्ता, सतीश को काका बुलाती थीं रुपाली; अब वायरल हो रहे वीडियो

जय और माही तीन बच्चों के माता-पिता हैं- इनमें उनकी बेटी तारा, जिसका जन्म 2019 में हुआ और दो फोस्टर बच्चे राजवीर और खुशी शामिल हैं, जिन्हें उन्होंने 2017 में गोद लिया था। दोनों अपने बच्चों के बेहद करीब हैं और अक्सर सोशल मीडिया पर उनके साथ खुशहाल लम्हे साझा करते थे।

तारा के जन्मदिन में साथ दिखे थे
लेकिन पिछले कुछ महीनों से फैंस ने गौर किया था कि जय और माही अब साथ नजर नहीं आ रहे। उनके व्लॉग्स और पोस्ट्स बंद हो चुके थे। आखिरी बार दोनों को अपनी बेटी तारा के जन्मदिन पर अगस्त 2024 में एक साथ देखा गया था, जब उन्होंने एक थीम पार्टी रखी थी। उसके बाद से दोनों के रास्ते अलग-अलग होते चले गए।

रिपोर्ट्स की मानें तो इस रिश्ते में तनाव की शुरुआत माही के भरोसे की समस्याओं से हुई। धीरे-धीरे दूरियां इतनी बढ़ीं कि बात तलाक तक पहुंच गई। हाल ही में जय को अपनी बेटियों के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया, जबकि माही बच्चों के साथ एक नए घर में शिफ्ट हो चुकी हैं।

जय और माही की प्रेम कहानी
जय और माही की प्रेम कहानी कभी टेलीविजन की दुनिया की सबसे प्रेरणादायक कहानियों में से एक मानी जाती थी। रियलिटी शो, रेड कार्पेट इवेंट्स और सोशल मीडिया पर दोनों की केमिस्ट्री फैंस के दिलों में बसी थी। लेकिन अब वो रिश्ता, जो कभी प्यार की मिसाल माना जाता था, अंत की ओर पहुंच चुका है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें