दिग्गज अभिनेता सतीश शाह के अंतिम संस्कार के दौरान साराभाई वर्सेस साराभाई की पूरी टीम काफी भावुक नजर आई। रुपाली गांगुली, रत्ना पाठक शाह, राजेश कुमार समेत कई सितारे इस दौरान बुरी तरह रोते हुए नजर आए। टीवी की अनुपमा रुपाली गांगुली का सबसे बुरा हाल नजर आया। वो बिलख-बिलख कर रोते हुए नजर आईं।
रुपाली गांगुली और सतीश शाह का बॉन्ड
क्या आप जानते हैं रुपाली गांगुली और सतीश शाह भले ही ऑनस्क्रीन बहू-ससुर की जोड़ी थी लेकिन असल जिदंगी में वो पिता और बेटी की तरह एक दूसरे के साथ व्यवहार करते थे। अक्सर दोनों के रीयूनियन वीडियोज सोशल मीडिया पर सामने आते थे जिसमें वो एक साथ पुरानी यादों को फिर से ताजा कर देते थे।
पुराना वीडियो हुआ वायरल
ऐसा ही एक वीडियो अब सतीश शाह के निधन के बाद वायरल हो रहा है, जिसमें उनकी और रुपाली के बीच बॉन्डिंग साफ तौर पर नजर आ रही है। दोनों की इन्हीं प्यारी वीडियो देख फैंस काफी इमोशनल नजर आ रहे हैं। एक वीडियो में रुपाली सतीश शाह के घर पर आती हैं और सबसे पहले उनकी पत्नी को जोर से गले लगाकर मिलती हैं। इसके बाद वो सतीश शाह को भी कस के गले लगाती हैं और उन्हें काका कहती हैं। इसके बाद दोनों की कैमरे पर जमकर मस्ती नजर आती है। रुपाली और सतीश के अलावा साराभाई शो की बाकी स्टारकास्ट भी इस दौरान इनके साथ ही होती है।
यह खबर भी पढ़ें: हॉलीवुड की दिग्गज अदाकारा जून लॉकहार्ट का निधन, 100 वर्ष की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा
फैंस भी हो गए भावुक
सोशल मीडिया पर फिलहाल ऐसे ही कई और वीडियोज और तस्वीरें भी वायरल हो रही हैं जिनमें पूरी टीम एक साथ मस्ती करते हुए नजर आ रही है। सतीश के निधन के बाद शो की पूरी टीम फूट-फूट कर रोते हुए नजर आई है। रुपाली और सतीश का बॉन्ड देख अब फैंस भी काफी भावुक नजर आए। कई लोगों ने साराभाई शो की टीम के रीयूनियन पर कमेंट किया है।
सतीश शाह के अंतिम संस्कार पर गाया गया यह गाना
सतीश शाह के अंतिम संस्कार का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें जेडी मजीठिया, राजेश कुमार, सुमीत राघवन, रूपाली गांगुली और देवेन भोजानी समेत 'साराभाई वर्सेस साराभाई' के कलाकार नजर आ रहे हैं। सभी लोग सतीश शाह की चिता के सामने हाथ जोड़कर खड़े होकर उनके लिए शो का थीम सॉन्ग गाते नजर आ रहे हैं। इस वीडियो को देखने के बाद भी कई फैंस की आंखों से आंसू आ गए।