फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण: अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक हुए कोरोना पॉजिटिव

Wed, 17 Mar 2021 10:05 PM IST
संजीव कुमार झा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
विज्ञापन
1 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : social media
कोरोना महामारी एक बार फिर से अपने पैर पसार रही हैं और फिल्म इंडस्ट्री से लगातार सेलेब्स के संक्रमित होने की खबरें आ रही हैं। अब अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक के कोरोना संक्रमित होने की खबर आई है। वो कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। सतीश कौशिक ने इस बात की जानकारी ट्वीट करते हुए फैंस के साथ साझा की है।

 
विज्ञापन

2 of 5
सतीश कौशिक - फोटो : social media
सतीश कौशिक ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी देते हुए ट्वीट किया और लिखा, 'कृप्या ध्या दें, मैं कोरोना संक्रमित हो गया हूं। पिछले दिनों में जो भी लोग मेरे संपर्क में आये हो कृप्या अपनी कोरोना जांच करा लें। मैंने अपने आप को क्वारंटीन कर लिया है। आपके प्यार और शुभकामनाओं के लिए शुक्रिया।'

 
विज्ञापन

3 of 5
पंकज त्रिपाठी और सतीश कौशिक - फोटो : Instagram
वर्क फ्रंट की बात करें तो सतीश कौशिक ने जनवरी माह में आई फिल्म 'कागज' का निर्देशन किया था। फिल्म को सलमान खान ने प्रोड्यूस किया था और इसमें पंकज त्रिपाठी लीड रोल में थे। इसके अलावा अभिनेता और निर्देशक सतीश कौशिक ने फिल्म में वकील की भूमिका निभाई थी। इसके पहले साल 2020 में आई वेब सीरीज 'स्कैम 1992' में सतीश कौशिक ने मनु मुंद्रा का किरदार निभाया था और फिल्म 'खाली पीली', 'छलांग' और 'बागी 3' में भी नजर आये थे।

4 of 5
रितुपर्णा सेनगुप्ता - फोटो : Instagram
सतीश कौशिक से पहले भी कई सेलेब्स कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। हाल ही में एक्ट्रेस रितुपर्णा सेनगुप्ता ने अपने कोरोना संक्रमित होने की जानकारी दी थी। इसके पहले बॉलीवुड से तारा सुतारिया मनोज बाजपेयी, आशीष विद्यार्थी, रणबीर कपूर, संजय लीला भंसाली और सिद्धांत चतुर्वेदी के भी कोरोना संक्रमित होने की खबरें आ चुकी हैं। हालांकि, एक्ट्रेस तारा सुतारिया अब स्वस्थ हो चुकी हैं। उन्होंने इस बात की जानकारी सोशल मीडिया पर फैंस के साथ साझा की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
तारा सुतारिया - फोटो : instagram/tarasutaria
तारा लिखती हैं कि ‘आप सभी के प्यार और चिंताओं के लिए शुक्रिया। मैं कोविड 19 निगेटिव हूं और स्वस्थ हूं। सुरक्षित और ठीक रहें। आप सभी को भी प्यार।‘ अभिनेत्री के स्वस्थ होने की खबर पर फैंस ने खुशी जाहिर की है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें