मोटापे से जूझ रहीं आयरा
आयरा ने बताया 'हां, मैं मोटी हूं। 2020 से मैं अनफिट होने और मोटापे के बीच झूल रही हूं। इसके बारे में बहुत कुछ कहा जा सकता है। निश्चित रूप से ऐसी बहुत सी बातें हैं, जिन्हें मुझे अभी भी समझने की जरूरत है। मुझे लगता है कि कम से कम थोड़ा सा बदलाव हुआ है, इसलिए मैंने इसके बारे में बात करने का फैसला किया। हो सकता है कि मैं उतनी साफ न बोल पाऊं जितनी मैंने अपने डिप्रेशन के बारे में बात करते समय बोला था।'
रिश्तों पर पड़ रहा प्रभाव
उन्होंने आगे कहा 'मोटापा मेरे रिश्ते, मेरे व्यवहार और हर चीज के बीच आ रहा है। मैं कहूंगी कि यह उतना ही परेशान कर रहा है जितना मेरा डिप्रेशन करता था। इसलिए मैं इस बारे में बात करना चाहती हूं। मैं यह समझने की कोशिश करना चाहती हूं कि मैं क्या सोचती हूं। मुझे उम्मीद है कि इससे मुझे मदद मिलेगी।'
आयरा ने की थी डिप्रेशन पर बात
आयरा खान ने पहले डिप्रेशन के साथ अपनी लंबी लड़ाई के बारे में बात की थी। उन्होंने माना था कि जिस आरामदायक जिंदगी से वह आती हैं, उसकी वजह से उन्हें गिल्ट महसूस होता था।