फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: 'गजनी' के बाद अब एक बार फिर से आमिर खान ने साउथ निर्देशक के साथ मिलाया हाथ! शाहरुख-सलमान भी....

Mon, 19 Aug 2024 09:16 AM IST
अंजू बाजपेई एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

बॉलीवुड मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान जल्द ही साउथ फिल्म में नजर आ सकते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान ने साउथ फिल्म इंडस्ट्री के निर्देशक की आगामी फिल्म के लिए हामी भर दी है और वह जल्द ही साउथ की फिल्म में धमाल मचाते नजर आएंगे। जानिए इस फिल्म में क्या होगा खास।
 
विज्ञापन
आमिर खान - लोकेश कनगराज - फोटो : इंस्टाग्राम@amirkhanactor_, lokesh.kanagaraj
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान बॉलीवुड के एक ऐसे अभिनेता हैं, जिनकी फिल्म रिलीज होने का प्रशंसक ही क्या सेलेब्स भी इंतजार करते हैं, क्योंकि उनकी फिल्में हर बार अनोखी और शानदार होती हैं। यही वजह है कि आमिर खान बॉलीवुड के मिस्टर परफेक्शनिस्ट कहलाते हैं क्योंकि वह जो भी काम करते हैं बिल्कुल परफेक्ट करते हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर जल्द ही साउथ निर्देशक लोकेश कनगराज और माइथ्री मूवी मेकर्स की आगामी परियोजना में नजर आ सकते हैं।
विज्ञापन


पैन इंडिया फिल्म में नजर आ सकते हैं आमिर
माइथ्री मूवी मेकर्स और निर्देशक लोकेश के साथ आमिर अपनी अगली पैन-इंडिया फिल्म की तैयारी कर रहे हैं। साउथ निर्देशकर लोकेश कनगराज, जिन्होंने थलापति विजय, कमल हासन, रजनीकांत, सूर्या जैसे कई बड़े अभिनेताओं के साथ कई बेहतरीन फिल्में निर्देशित की हैं। उन्होंने अपने आमिर खान के साथ अपनी आगामी परियोजना के बारे में जानकारी साझा की है। लोकेश ने अपने एक्स अकाउंट पर लिखा, ''आमिर, लोकेश और माइथ्री मूवी मेकर्स एक साथ आ रहे हैं। ये एक पैन इंडिया फिल्म है।'' इस पैन इंडिया फिल्म के लिए जल्द ही आमिर, लोकेश और माइथ्री मूवी मेकर्स जल्द ही फिल्म की आधिकारिक घोषणा करेंगे। गौरतलब है कि आमिर की जबरदस्त फैन फॉलोइंग है। 'लाल सिंह चड्ढा' के बाद वो किसी भी फिल्म में नहीं दिखे हैं। उनके प्रशंसकों को उनकी फिल्म का बेसब्री से इंतजार रहता है। ऐसे में सामने लोकेश के साथ आमिर के कोलैबोरेशन की खबर ने प्रशंसकों को बेहद उत्साहित कर दिया है।

साउथ निर्देशक एआर मुरुगादॉस के साथ काम कर चुके हैं आमिर
आमिर ने पहले भी साउथ के एक निर्देशक के साथ काम किया है। उनके करियर की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में से एक, गजनी (2008), एआर मुरुगादॉस द्वारा निर्देशित थी। इस बीच, लोकेश ने बॉलीवुड स्टार संजय दत्त के साथ उनकी पिछली निर्देशित फिल्म लियो में काम किया है, जो एक बड़ी हिट रही। 
विज्ञापन


सलमान-शाहरुख भी कर चुके हैं साउथ निर्देशक के साथ काम
साउथ सिनेमा के मशहूर निर्देशक एटली के साथ शाहरुख खान ने फिल्म 'जवान' से सिनेमाघरों में धूम मचाई थी। इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 1150 करोड़ की कमाई की थी। शाहरुख के बाद सलमान भी पिछले कुछ समय से साउथ के ही प्रसिद्ध निर्देशक एआर मुरुगदास के साथ अपनी आगामी फिल्म 'सिकंदर' की शूटिंग में व्यस्त हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार दोनों खान के बाद अब आमिर खान भी पैन इंडिया फिल्म की हिस्सा बनने जा रहे हैं। इस खबर को सुनकर आमिर के प्रशंसक बेहद उत्साहित हैं। 
विज्ञापन


इस फिल्म में नजर आएंगे आमिर
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर खान साल 2007 में रिलीज हुई फिल्म 'तारे जमीन पर' के तर्ज पर 'सितारे जमीन पर' नाम की एक फिल्म लेकर आ रहे हैं। आर.एस प्रसन्ना के निर्देशन में बनी इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा भी नजर आने वाली हैं। ये फिल्म इसी साल क्रिसमस के मौके पर रिलीज हो सकती है। बता दें 'तारे जमीन पर' सुपरडुपर हिट हुई थी। 18 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने वर्ल्डवाइड 87 करोड़ से ज्यादा की कमाई की थी। इसके अलावा आमिर का अगला प्रोडक्शन राजकुमार संतोषी की आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' है, जिसमें सनी देओल और प्रीति जिंटा मुख्य भूमिका में नजर आएंगे।
Stree 2: अमर ने अक्षय कुमार को लंदन की सड़कों पर सुनाई थी 'स्त्री 2' की कहानी, अभिनेता ने सीन में किया बदलाव
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें