फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan: फिल्म 'सितारे जमीन पर' में कैसा होगा आमिर खान का किरदार? अभिनेता ने किया खुलासा

Sun, 20 Apr 2025 08:17 PM IST
सिराजुद्दीन एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan on Sitare Zameen Par: आमिर खान ने हाल ही में अपनी आने वाली फिल्म 'सितारे जमीन पर' के बारे में खुलकर बात की है। उन्होंने फिल्म में अपने किरदार के बारे में भी बात की है।
विज्ञापन
आमिर खान - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान जल्द ही अपनी नई फिल्म 'सितारे जमीन पर' में नजर आने वाले हैं। उन्होंने इस फिल्म में किरदारों के बारे में बताया है। उन्होंने बताया है कि इस फिल्म में उन्होंने एक 'खुड़ूस' बास्केटबॉल कोच की भूमिका निभाई है। आमिर खान के चीन में कई फॉलोवर्स हैं। वह हाल ही में चीन पहुंचे और मकाओ कॉमेडी फेस्टिवल में हिस्सा लिया। यहां उन्होंने फिल्म के बारे में बात की है।
विज्ञापन

 

आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' के बारे में बताया
चीन में एक फैन क्लब से बात करते हुए आमिर खान ने 'सितारे जमीन पर' के बारे में कई खुलासे किए हैं। आमिर खान ने कहा 'सितारे जमीन पर' लगभग तैयार है। यह फिल्म 'तारे जमीन पर' की सीक्वल है। यह उससे 10 कदम आगे है। यह विकलांग लोगों पर बनी है। यह प्यार, दोस्ती और जिंदगी से ऊपर है। 'तारे जमीन पर' फिल्म ने आपको रुलाया लेकिन ये फिल्म आपको हंसाएगी। यह कॉमेडी है लेकिन इसकी थीम एक जैसी है।'
Sophie Choudry: सोफी चौधरी ने की बिना ड्राइवर वाली कार से सैर, यूजर्स बोले खतरे से खाली नहीं, वीडियो वायरल
 

आमिर खान - फोटो : फोटो- यूट्यूब
अलग है आमिर खान का किरदार
आमिर खान ने फिल्म के बारे में कहा 'तारे जमीन पर' में मेरा किरदार बहुत संवेदनशील था। इस फिल्म में मेरा किरदार इसके बिल्कुल उलटा है। मैं इसमें बहुत सख्त हूं। राजनीतिक तौर से गलत और हर किसी की बेइज्जती करने वाला बना हूं। मैं इसमें पत्नी और मां से झगड़ा करता हूं। मेरा किरदार इसमें बास्केटबॉल कोच का है जो अपने सीनियर को पीटता है। वह एक ऐसा आदमी है जो कई अंदरूनी परेशानियों से जूझता है।'
Preity Zinta: अपनी टीम का मैच देखने से पहले प्रीति जिंटा की तबीयत खराब, रात भर नहीं आई नींद
विज्ञापन

क्या है फिल्म की कहानी?
आमिर ने बताया कि 'फिल्म की कहानी इस बारे में है कि वह (खुडू़स किरदार) कैसे बदलता है। कैसे दस लोग, जो विकलांग हैं, उसे सिखाते हैं कि एक अच्छा इंसान बनना क्या होता है। मूल रूप से यह एक स्पेनिश फिल्म है और हमने इसका भारतीय संस्करण बनाया है।'
आमिर खान की फिल्म 'सितारे जमीन पर' का निर्देशन आरएस प्रसन्ना ने किया है। फिल्म में जेनेलिया देशमुख मुख्य किरदार में हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें