आमिर ने जताई पूरी स्क्रिप्ट सुनने की इच्छा
दिल राजू ने कुछ हिंदी फिल्में भी बनाई हैं। मीडिया रिपोर्ट्स में दावे किए गए कि दिल राजू अपनी अगली फिल्म में आमिर खान के साथ साथ काम करने वाले हैं। इस फिल्म का निर्देशन टॉलीवुड के स्टार डायरेक्टर वामसी पैडिपल्ली करने वाले हैं। तेलुगु 123 की रिपोर्ट के अनुसार, वामसी ने आमिर खान को फिल्म का छोटा सा हिस्सा सुनाया, जिसे लेकर मिस्टर परफेक्शनिस्ट काफी उत्साहित हैं। उन्होंने फिल्म की पूरी स्क्रिप्ट सुनने की इच्छा जाहिर की।
आमिर खान की आगामी फिल्में
आमिर खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो बतौर अभिनेता उनकी आखिरी फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' (2022) है। इसके बाद उन्होंने एक्टिंग से ब्रेक ले लिया है। हालांकि, बतौर निर्माता वे सक्रिय हैं। उनके प्रोडक्शन के बैनर तले बनी 'लापता लेडीज' ने खूब तारीफें बटोरीं। आमिर खान सनी देओल की आगामी फिल्म 'लाहौर 1947' के भी प्रोड्यूसर हैं। इसके अलावा 'सितारे जमीन पर' को लेकर भी अभिनेता व्यस्त हैं।
यह खबर भी पढ़ें:
Ram Charan: राम चरण की पत्नी उपासना ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, इस अंदाज में दी नए साल की शुभकामनाएं