फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ram Charan: राम चरण की पत्नी उपासना ने शेयर की थ्रोबैक तस्वीरें, इस अंदाज में दी नए साल की शुभकामनाएं

Tue, 15 Apr 2025 09:28 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Upasana Konidela: साउथ अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना ने थ्रोबैक तस्वीरें शेयर करते हुए त्योहार की शुभकामना दी और नए साल का स्वागत किया है। उन्होंने एक नई तस्वीर भी शेयर की, जिसमें उन्होंने पांच साल पहले पहनी हुई ड्रेस में खुद को रीस्टाइल किया है।
विज्ञापन
राम चरण और उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम @upasanakaminenikonidela
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साउथ अभिनेता राम चरण की पत्नी उपासना कामिनेनी कोनिडेला ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया हैंडल पर राम चरण के साथ अपने विशु उत्सव की एक झलक साझा की। साथ ही उन्होंने एक थ्रोबैक तस्वीर भी शेयर किया। 2016 की तस्वीर में वह नीले शरारा नजर आ रही हैं। फोटो के साथ उन्होंने लिखा, ‘वही आदमी, वही मैं। थ्रोबैक 2016।’ इस बीच उन्होंने एक बार फिर से उसी तरह का नीला शरारा पहना। साथ ही पुरानी यादों को भी ताजा कर दिया।

विज्ञापन

पुरानी यादों को ताजा करते हुए दी शुभकामनाएं
उन्होंने नई फोटो शेयर करते हुए लिखा, "हमें उम्मीद है कि आपका दिन शानदार रहा होगा। इस त्यौहार के मौसम में आपको खुशी, समृद्धि और नई शुरुआत की शुभकामनाएं! विशु, पुथंडू, बोहाग बिहू और महा बिशुबा पाना संक्रांति की शुभकामनाएं।" 


यह खबर भी पढ़ें: Radhika Madan: वायरल वीडियो पर राधिका मदान का करारा जवाब, कहा- और कर लो यार

विज्ञापन

नए साल का स्वागत 
अभिनेता की पत्नी ने नई तस्वीर को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा, ‘नए वर्ष 2025 की हार्दिक शुभकामनाएं।’ बता दें कि राम चरण और उपासना कामिनेनी कोनिडेला की शादी को एक दशक से अधिक समय हो गया है।


यह खबर भी पढ़ें: Gopichand Malineni: जाट के बाद इस सुपरस्टार के साथ फिल्म बनाने की तैयारी में गोपीचंद, ये बड़ी जानकारी आई सामने



खुशहाल शादीशुदा जिंदगी के बारे क्या बोलीं उपासना?
हाल ही में मासूम मीनावाला के साथ बातचीत में अभिनेता की पत्नी उपासना ने अपनी खुशहाल शादी के बारे में बात की। उन्होंने राम चरण के सपोर्ट को अपने रिश्ते की नींव बताया। उन्होंने बताया कि राम चरण ने हमेशा उन्हें अधिक प्रयास करने और बड़ी चीजें हासिल करने के लिए प्रोत्साहित किया है। उपासना ने कहा, ‘हम बराबरी के हैं, हमने अपनी शादी में बहुत पहले ही यह समझ लिया था। वह बहुत ही सिक्योर व्यक्ति हैं। केवल एक सिक्योर व्यक्ति ही किसी महिला का सपोर्ट कर सकता है और अधिक करने के लिए प्रेरित कर सकता है। वह मेरे लिए यही करते हैं। मेरे उतार-चढ़ाव में मेरे साथ रहना और मेरा उसके साथ रहना, यही हमारी खुशहाल जिंदगी का सीक्रेट  है।"



राम चरण का वर्क फ्रंट
राम चरण को आखिरी बार फिल्म ‘गेम चेंजर’ में देखा गया था। उनके आगामी कार्यों की बात करें तो वह उनकी फिल्म ‘पेद्दी’ जल्द ही सिनेमाघरों में रिलीज होने को तैयार है। हाल ही में फिल्म फर्स्ट शॉट भी रिलीज किया गया। यह फिल्म के स्पोर्ट्स ड्रामा होगी। अभिनेता की आगामी फिल्म को लेकर फैंस में काफी उत्साह है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें