फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir-Junaid: आमिर खान ने बेटे जुनैद से किया वादा, फिल्म 'लवयापा' हिट होगी तो छोड़ देंगे यह गंदी आदत

Wed, 08 Jan 2025 04:11 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan: बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने कसम खाई है कि अगर उनके बेटे की दूसरी फिल्म लवयापा बॉक्स ऑफिस पर हिट होती है तो वह धूम्रपान छोड़ देंगे। 
विज्ञापन
जुनैद खान-आमिर खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान ने कथित तौर पर कसम खाई है कि अगर उनके बेटे की दूसरी फिल्म 'लवयापा' बॉक्स ऑफिस पर हिट हो जाती है तो वह धूम्रपान छोड़ देंगे। लवयापा एक रोमांटिक कॉमेडी फिल्म है, जिसमें जुनैद खान अभिनेत्री खुशी कपूर के साथ स्क्रीन शेयर करते हुए नजर आएंगे।

विज्ञापन


फिल्म के हिट होने का भरोसा
रिपोर्ट्स के अनुसार, आमिर ने मन्नत ली है कि अगर 'लवयापा' सिनेमाघरों में अच्छा प्रदर्शन करती है तो वह धूम्रपान पूरी तरह छोड़ देंगे। हालांकि, अभिनेता ने खुद इस बात की पुष्टि नहीं की है, लेकिन उनकी कसम से पता चलता है कि उन्हें फिल्म के बॉक्स ऑफिस पर कमाल करने का पूरा भरोसा है।
Aamir Khan: 'इंदु तू पागल हो गया है', 'दिल' के इस सीन से असहमत होकर जब निर्देशक इंद्र कुमार से बोले आमिर खान
विज्ञापन


खुशी में दिखी श्रीदेवी की झलक
इससे पहले, आमिर ने एएनआई को बताया कि उन्होंने पहले ही फिल्म देख ली है और उन्हें खुशी में श्रीदेवी की झलक दिखाई दी। उन्होंने कहा था, 'मुझे यह फिल्म पसंद आई। यह बहुत मनोरंजक है। मोबाइल फोन के कारण आजकल हमारी जिंदगी किस तरह बदल गई है और तकनीक के कारण हमारे जीवन में क्या दिलचस्प चीजें घटित होती हैं, ये सब फिल्म में दिखाया गया है। सभी कलाकारों ने अच्छा काम किया है।'
Bigg Boss 18: 'ये 50 दिन का ड्रामा बोरिंग है'-काम्या पंजाबी, करणवीर-शिल्पा के बीच हुई अनबन के बाद अभिनेत्री..

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
उन्होंने आगे कहा था, 'जब मैंने फिल्म देखी और खुशी को देखा तो मुझे लगा कि मैं श्रीदेवी को देख रहा हूं। उनकी ऊर्जा वहां थी, मैं देख सकता था। मैं श्रीदेवी का बहुत बड़ा प्रशंसक हूं। अद्वैत चंदन द्वारा निर्देशित लवयापा वैलेंटाइन वीक की शुरुआत में 7 फरवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है। 'लवयापा' जुनैद और खुशी दोनों की पहली फिल्म है, जो सिनेमाघरों में रिलीज होगी।
VD 12: 'यह सबको चौंका देगी', विजय देवरकोंडा की फिल्म को लेकर निर्माता का बड़ा दावा 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें