हाल ही में आमिर खान को चेन्नई के एक अस्पताल में उनरी मां जीनत हुसैन के साथ जाते हुए देखा गया। सूत्रों के मुताबिक उनकी मां की तबियत खराब है, हालांकि इस बारे में कोई भी ऑफिशियल बयान नहीं दिया गया है। कुछ रिपोर्टों में दावा किया गया है कि आमिर खान की मां रूटीन चेकअप के लिए गई थीं। आमिर खान की मां असल में अस्पताल क्यों गई थीं, इस बारे में पता नहीं चल पाया है।
अपनी मां के साथ रहने आए आमिर
इस मामले पर आमिर खान ने भी कोई भी बयान नहीं दिया है। पिछले साल भी आमिर खान अपनी मां जीनत को देखने मुंबई के एक अस्पताल गए थे। आमिर खान की मां पिछले कुछ वक्त से बीमार हैं और अपना इलाज करा रही हैं। खबरों के मुताबिक आमिर खान की मां को चेन्नई रेफर किया गया है। आमिर खान भी अपनी मां के साथ रहने के लिए आ गए।
यह खबर भी पढ़ें: Chhaava: छावा पर फिदा हुए फैंस; विक्की कौशल और मेकर्स से कर दी बड़ी डिमांड
जुनैद खान
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
बेटे को लेकर सुर्खियों में आमिर
आपको बता दें कि आमिर खान इन दिनों अपने बेटे को लेकर सुर्खियों में हैं। उनके बेटे जुनैद खान की फिल्म 'लवयापा' रिलीज हुई है। पिछले महीने आमिर खान ने फिल्म की स्पेशल स्क्रीनिंग की। इसे देखने के लिए उनकी बेटी आइरा खान, रेखा, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, धर्मेंद्र, क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर और राज ठाकरे पहुंचे।
यह खबर भी पढ़ें: Jailer: अब इस देश में धमाल मचाएगी रजनीकांत की फिल्म 'जेलर', 20 साल पहले आई 'मुथु' भी कर चुकी है छप्परफाड़ कमाई
सलमान और शाहरुख इवेंट में पहुंचे
एक दूसरे इवेंट में इस फिल्म को देखने के लिए सलमान खान और शाहरुख खान भी पहुंचे। एक ही रात में एक ही जगह पर दोनों स्टार्स अलग-अलग टाइम पर आए।
आमिर खान का काम
आमिर खान के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह पिछली बार साल 2022 में 'लाल सिंह चड्ढा' में देखे गए थे। वह जल्द ही 'तारे जमीन पर' सीक्वल में नजर आएंगे। यह फिल्म साल 2007 में आई थी। 'तारे जमीन पर' फिल्म के सीक्वल को आमिर खान ही प्रोड्यूज कर रहे हैं। खबरें हैं कि इस फिल्म में जेनेलिया डिसूजा नजर आएंगी।