फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aamir Khan-Gauri Wedding: न कोई तामझाम, न रिसेप्शन पार्टी; एक-दूजे का हाथ इस अंदाज में थामेंगे आमिर खान-गौरी

Thu, 02 Jul 2026 09:01 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aamir Khan Gauri Spratt Wedding: अभिनेता आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाने वाले हैं। शादी समारोह बेहद सादगी से संपन्न होगा। इसमें करीबी दोस्त और परिवार के लोग ही मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन
गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आमिर खान एक बार फिर दूल्हा बनने वाले हैं। वे अपनी गर्लफ्रैंड गौरी स्प्रैट के साथ शादी रचाएंगे। मिस्टर परफेक्शनिस्ट की यह तीसरी शादी है। गौरी और आमिर 05 जुलाई को रजिस्टर्ड मैरिज करेंगे, जो एक बेहद निजी समारोह में आमिर खान के घर पर ही संपन्न होगी। 

विज्ञापन

गौरी स्प्रैट, आमिर खान - फोटो : सोशल मीडिया
न बड़ा वेन्यू, न कोई तामझाम
आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी रविवार 05 जुलाई 2026 को होगी। शादी के बाद कपल कपल का कोई बड़ा रिसेप्शन करने का प्लान नहीं है। इसके बजाय वे सेरेमनी के बाद परिवार के साथ एक प्राइवेट सेलिब्रेशन करेंगे। आमिर खान अपनी शादी बेहद सादगी के साथ कर रहे हैं। इसमें न कोई तामझाम है, न कोई बड़ा वेन्यू है। घर पर ही परिवार और दोस्तों की मौजूदगी में वे गौरी का हाथ थामेंगे।
 

घर पर ही होगा छोटा सा आयोजन
एक्टर आमिर खान और गौरी स्प्रैट की शादी पूरी तरह से प्राइवेट होगी। इसमें सिर्फ करीबी परिवार वाले और दोस्त ही शामिल होंगे। यह कपल 'स्पेशल मैरिज एक्ट' के तहत रजिस्ट्रेशन करवाकर अपनी शादी को कानूनी रूप देगा। इसके बाद कोई बड़ा रिसेप्शन नहीं होगा। कानूनी प्रक्रिया के बाद आमिर के घर पर ही एक छोटा-सा सेलिब्रेशन होगा।

61 की उम्र में आमिर की तीसरी शादी
आमिर खान ने हाल ही में अपनी शादी की पुष्टि करते हुए बताया था कि वे और गौरी 5 जुलाई को शादी करने वाले हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने करीबी परिवार और दोस्तों के बीच एक साधारण रजिस्टर्ड शादी करने का फैसला किया है। 'डेक्कन क्रॉनिकल' को दिए एक इंटरव्यू में एक्टर ने बताया कि कपल का कोई बड़ा सेलिब्रेशन करने का प्लान नहीं था, बल्कि वे चाहते थे कि यह मौका प्राइवेट रहे। आमिर खान ने अपने 60वें जन्मदिन के मौके पर मीडिया के सामने गौरी से पहली बार परिचय कराया था और अपने रिश्ते की आधिकारिक पुष्टि की थी। 61 साल की उम्र में आमिर शादी रचा रहे हैं।
विज्ञापन

आमिर खान, रीना दत्ता, किरण राव (एक्टर की पूर्व पत्नियां) - फोटो : सोशल मीडिया
आमिर खान की पर्सनल लाइफ
आमिर ने शादी को योजना को लेकर कहा था, 'यह घर पर ही एक बहुत साधारण रजिस्टर्ड शादी होगी, जिसमें सिर्फ दोनों परिवार और बहुत करीबी दोस्त शामिल होंगे। हम दोनों इसे बहुत सादा रखना चाहते हैं। बता दें कि आमिर खान की पहली शादी रीना दत्ता से हुई थी, जिनके साथ आमिर खान के दो बच्चे- एक्टर जुनैद खान और आयरा खान हैं। रीना से तलाक के बाद आमिर ने किरण राव से शादी की। किरण से भी आमिर का तलाक हो चुका है। दोनों का एक बेटा आजाद है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें