Faissal Khan Accused Aamir Khan: आमिर खान के भाई फैसल खान ने पूरे परिवार से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया था। अब उन्होंने इसी मामले पर खुलकर बात की है।
'पूरा परिवार मिलकर मेरी जबरदस्ती शादी करवाने के पीछे पड़े थे। मेरी शादी जिस साल हुई उसी साल तलाक भी हो गया। फिर मेरी बहन निखत ने आमिर को मेरे खिलाफ भड़काया और ये लोग मिलकर मुझे ड्रग्स देने लगे।' यह कहना है बॉलीवुड अभिनेता आमिर खान के भाई फैसल खान का।
विज्ञापन
फैसल ने हाल ही में अपने परिवार से रिश्ते खत्म करने का ऐलान किया था। अब उन्होंने इसी मामले पर खुलकर बात की और परिवार पर गंभीर आरोप लगाए। फैसल ने आरोपों की झड़ी लगाकर आमिर समेत पूरे परिवार को लपेटे में लिया है।
फैसल ने परिवार पर लगाए गंभीर आरोप
फैसल ने ANI से बात करते हुए बताया कि उनका साल 2002 में तलाक हो गया था, जिसके बाद पूरे परिवार ने उन पर दोबारा शादी करने का दबाव डाला। फैसल ने कहा कि वो नहीं चाहते थे शादी करना इसलिए वो फैमिली से दूर हो गए थे। फैसल ने बताया कि इसके बाद उन्होंने पूरे परिवार के नाम एक पत्र लिखा जिसमें उन्होंने बताया कि वो लोग खुद के रिश्तों पर ध्यान दें।
ड्रग्स देने का भी लगाया आरोप
फैसल ने आगे बताया कि 'मुझे पकड़कर ले गए और जबरदस्ती ड्रग्स दे रहे थे। मुझे बोला गया था कि टेस्ट कराने हैं लेकिन वहां मुझे कैद कर लिया। वहां क्लिनिक के बाहर बॉडीगार्ड होते थे। वो मुझे पानी में मिलाकर ड्रग्स देने लगे। मैं 20-20 घंटे सोने लगा। लेकिन बाद में मुझे पता चल गया। तो मैंने कहा कि मैं दवा ले लेता हूं लेकिन प्लीज मुझे सही डोज दो।'
'बिग बॉस में नहीं जाने दिया गया'
इसके अलावा फैसल ने बताया है कि उन्हें साल 2008 में बिग बॉस की तरफ से 4 लाख रुपये का साइनिंग अमाउंट देकर शो का ऑफर दिया था। लेकिन जैसे ही इस बात का पता आमिर को पता चला तो उन्होंने मुझे जाने नहीं दिया। उन्होंने साथ ही बताया कि अभी भी मेकर्स मुझे शो के लिए फोन करते हैं लेकिन अब मुझे नहीं जाना है। फैसल ने कहा कि आमिर को डर था कि मैं शो में जाकर परिवार से जुड़े यही सब खुलासे ना कर दूं।
'आमिर का ब्रेन वॉश कर दिया गया'
इसके अलावा फैसल ने बात करते हुए कहा, 'बहुत समय के बाद मुझे पता चला कि मेरा इलाज करने वाला डॉक्टर कौन लेकर आया। तो मालूम पड़ा कि बहन निखत और उनके पति ही डॉक्टर को लेकर आए थे। लेकिन मुझे अभी तक ये भी नहीं पता चला कि मेरे से मेरे साइन करने का अधिकार किसने लिया।'
उन्होंने आगे कहा, 'आमिर खान का तो पूरे परिवार ने मिलकर ब्रेनवॉश कर दिया। वो परिवार के बहकावे में आ गया। मेरी मम्मी और बहन निखत ने भी आमिर का ब्रेनवॉश कर दिया और आमिर की गलती थी कि उसने परिवार की सुन ली।'
परिवार से कानूनी तौर पर रिश्ता तोड़ने की तैयारी
फैसल ने आगे कहा कि अब उन्होंने अपने परिवार से पूरी तरह से नाता तोड़ने का फैसला कर लिया है। वो इस फैसले को कानूनी रूप देंगे और एक महीने के भीतर कोर्ट में याचिका दायर करेंगे। हालांकि उन्होंने साफ किया कि वे आमिर खान या किसी और पर मानहानि का मुकदमा नहीं करेंगे क्योंकि उन्हें किसी से कुछ नहीं चाहिए। उन्होंने कहा, 'अब मैं खुद के लिए जीना चाहता हूं। मैंने बहुत सहा है, अब और नहीं।'
लंबे समय से चल रही दूरी
बता दें कि फैसल खान पहले भी अपने परिवार और खासकर आमिर खान से अलग-थलग रहने को लेकर चर्चा में रहे हैं। फिल्मों में शुरुआत के बाद उनका करियर ज्यादा नहीं चला और व्यक्तिगत समस्याओं ने उन्हें और गहराई में धकेल दिया।