फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Badshah: डलास कॉन्सर्ट पर बादशाह की टीम ने फिल्म बॉडी को दिया जवाब, पाकिस्तानी लिंक होने से किया इनकार

Mon, 18 Aug 2025 06:02 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Badshah Team Responds To FWICE: सिंगर-रैपर बादशाह अपने डलास कॉन्सर्ट को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि उनके इस कॉन्सर्ट को पाकिस्तानी कंपनी ने प्रायोजित किया है। इस पर फिल्म संस्था  Fwice ने सिंगर से जवाब मांगा था। उनकी टीम ने अब प्रतिक्रया दी है।
विज्ञापन
बादशाह - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बादशाह अपने आगामी कॉन्सर्ट को लेकर सुर्खियों में हैं, जो डलास में आयोजित होगा। बीते दिनों ऐसे दावे किए गए कि सिंगर का यह कॉन्सर्ट एक पाकिस्तानी कंपनी द्वारा प्रोयजित है। फिल्म बॉडी फेडरेशन ऑफ वेस्टर्न इंडिया सिने एम्प्लॉइज (Fwice) ने इस संबंध में बादशाह को पत्र जारी कर स्पष्टीकरण मांगा था। इस पर सिंगर की टीम ने अब प्रतिक्रिया देते हुए किसी भी पाकिस्तानी कंपनी के लिंक से इनकार किया है। 

विज्ञापन

बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
टीम ने कहा, 'अमेरिकी एजेंसी है कॉन्सर्ट की आयोजक'
बादशाह को लेकर दावा किया गया कि उनके अनफिनिश्ड यूएसए टूर 2025 का डलास चरण कथित तौर पर एक पाकिस्तानी कंपनी से जुड़ा है। इस बारे में सिंगर की टीम ने पाकिस्तानी संगठनों के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया। उन्होंने कहा, 'यह टूर पूरी तरह से पारदर्शी अनुबंध शर्तों के तहत संचालित एक अमेरिकी इवेंट एजेंसी के माध्यम से संचालित किया जा रहा है'।

बादशाह - फोटो : इंस्टाग्राम
सिंगर की टीम ने जारी किया आधिकारिक बयान
आज सोमवार को बादशाह की टीम ने एक आधिकारिक बयान जारी कर पाकिस्तानी कंपनी के साथ किसी भी संबंध से इनकार किया । टीम ने स्पष्ट किया है कि इस टूर का प्रबंधन विशेष रूप से इंटेंस एंटरटेनमेंट के मनीष सूद द्वारा किया जा रहा है, जो इसके एकमात्र प्रमोटर और संपर्क सूत्र के रूप में कार्य करते हैं। वेन्यू की बुकिंग, स्पॉन्सरशिप, आवास और अन्य सभी पहलुओं को वे ही संभालते हैं'।

जरूरत होने पर FWICE के साथ सहयोग का वादा
बयान में आगे कहा गया है, 'बादशाह संगीत को सांस्कृतिक आदान-प्रदान और एकता के सेतु के रूप में इस्तेमाल करने के अपने मिशन में अडिग हैं। वे यह सुनिश्चित करते हैं कि उनका काम जियोपॉलिटिल प्रभावों से पूरी तरह स्वतंत्र रहे। कलाकार अपने प्रदर्शन अनुबंध में स्पष्ट रूप से उल्लिखित वित्तीय व्यवस्थाओं के अलावा किसी भी वित्तीय व्यवस्था में शामिल नहीं है'। बादशाह के अलावा इवेंट के प्रमोटर्स ने भी पाकिस्तानी संगठनों के साथ किसी भी तरह के संबंध से इनकार किया है। साथ ही यह आश्वासन दिया कि यदि जरूरत हुई तो वे आगे की जांच के लिए FWICE के साथ पूरा सहयोग करेंगे।
विज्ञापन

पहलगाम हमले के बाद फिल्म बॉडी की सख्ती
मालूम हो कि अप्रैल में पहलगाम हमले के बाद, FWICE ने सभी भारतीय कलाकारों को पाकिस्तानी नागरिकों के साथ काम करने से प्रतिबंधित कर दिया था। यहां तक कि उन्होंने दिलजीत दोसांझ पर भी प्रतिबंध लगाने की मांग की थी, जब उन्होंने हानिया आमिर के साथ फिल्म 'सरदार जी 3' में काम किया, जिसकी शूटिंग हमले से काफी पहले हुई थी। इसके अलावा वाणी कपूर और फवाद खान की फिल्म 'अबीर गुलाल' को भी रिलीज से कुछ दिन पहले ही भारत में प्रतिबंधित किया गया था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें