एक आइडिया लेकर पटकथा लेखक के पास पहुंचे आमिर
'बजरंगी भाईजान' और 'बाहुबली' जैसी फिल्मों की पटकथा कसने वाले दिग्गज निर्देशक और राइटर विजयेंद्र प्रसाद ने हाल ही में न्यूज एजेंसी पीटीआई से बातचीत में खुलासा किया कि मिस्टर परफेक्शनिस्ट आमिर खान महाभारत पर फिल्म बनाने के सिलसिले में उनसे बात करने पहुंचे थे। आमिर खान एक आइडिया लेकर पटकथा लेखक से मिलने पहुंचे थे।
'महाभारत' पर फिल्म को लेकर उत्साहित हैं एक्टर
कुछ दिन पहले ही आमिर खान ने कहा था कि वे 'महाभारत' प्रोजेक्ट पर काम करने के लिए उत्साहित हैं। अब मशहूर भारतीय लेखक विजयेंद्र प्रसाद ने खुलासा किया कि आमिर खान ने अपने आगामी प्रोडक्शन वेंचर के लिए उनसे संपर्क किया। पीटीआई को विजयेंद्र प्रसाद ने बताया, 'कुछ समय पहले, आमिर खान महाभारत बनाने का विचार लेकर मेरे पास आए थे'।
बेटे राजामौली फिल्म पर करेंगे काम
इस पर विजयेंद्र प्रसाद ने कहा कि इस प्रोजेक्ट पर आगे क्या हुआ और किस स्थिति में है, उन्हें इस बारे में कोई जानकारी नहीं है। विजयेंद्र प्रसाद ने आगे कहा कि वह फिल्म निर्माता एसएस राजामौली के साथ पौराणिक भारतीय महाकाव्य पर काम करना चाहते हैं। उन्होंने खुलाास किया कि उनका अंतिम लक्ष्य महाभारत बनाना है। बता दें कि विजयेंद्र प्रसाद मशहूर निर्देशक एसएस राजामौली के पिता हैं।