कपूर आवास पर गौरी-आमिर खान
निर्मल कपूर के निधन की खबर मिलते ही फिल्मी सितारे अनिल कपूर के घर पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को निर्मल के अंतिम संस्कार में भी कई सेलेब्स शामिल हुए। अब कपूर आवास पर परिवार को हिम्मत देने सितारे पहुंच रहे हैं। आज शनिवार को आमिर खान अपनी गर्लफ्रेंड गौरी के साथ अनिल कपूर के घर पहुंचे हैं। यह वीडियो विरल भियानी ने साझा किया है।
करीना-करिश्मा-रणधीर कपूर-संजय कपूर
- फोटो : इंस्टाग्राम
करीना-करिश्मा कपूर भी पहुंचीं परिवार से मिलने
अभिनत्री करीना कपूर और करिश्मा कपूर भी निर्मल कपूर के निधन के बाद परिवार से मिलने पहुंचीं। उनके अलावा एक्टर रणधीर कपूर भी परिवार से मिलने पहुंचे। निर्मल कपूर का निधन उम्र संबंधी बीमारियों के चलते हुआ।
साल 1955 में हुई निर्मल कपूर की शादी
निर्मल कपूर की शादी साल 1955 में निर्माता सुरिंदर कपूर से हुई। दोनों के चार संताने हुईं- निर्माता बोनी कपूर, अनिल कपूर, संजय कपूर और बेटी रीना कपूर। निर्मल कपूर के निधन के बाद जावेद अख्तर, अनुपम खेर, रवीना टंडन, सुहाना खान सहित कई सेलेब्स मिलने पहुंचे हैं।