फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Salman Khan Firing Case: भाईजान के घर के बाहर फायरिंग मामले में नया मोड़, अनमोल बिश्नोई के खिलाफ एलओसी जारी

Fri, 26 Apr 2024 08:06 PM IST
अनुपमा कुमारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं इसलिए मुंबई पुलिस काफी मुस्तैदी से जांच में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम लागु किया जा सकता है।
विज्ञापन
सलमान खान - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बॉलीवुड के चहेते सुपर स्टार सलमान खान के घर के बाहर 14 अप्रैल 2024 को गोलियां चलाई गईं। तब से लेकर अब तक हर दिन इस केस से जुड़े नए-नए अपडेट्स सामने आ रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो भाई जान पर यह हमला लॉरेंस बिश्नोई के गैंग ने किया है। वहीं एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के छोटे भाई अनमोल बिश्नोई के खिलाफ शुक्रवार को लुकआउट सर्कुलर जारी कर दिया गया है। 
विज्ञापन


लॉरेंस बिश्नोई पर लग सकता है 'मकोका' 
ऐसा माना जा रहा है कि सलमान खान अभी भी पूरी तरह से सुरक्षित नहीं हैं इसलिए मुंबई पुलिस काफी मुस्तैदी से जांच में जुटी हुई है। सूत्रों की मानें तो गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई पर महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण अधिनियम लागु किया जा सकता है। लॉरेंस बिश्नोई इन दिनों गुजरात के साबरमती जेल में कैद है। वहीं महाराष्ट्र पुलिस उसे पूछताछ के लिए मुंबई लाने का विचार कर रही है। 

कमाल नहीं दिखा सकी 'मैदान', बॉक्स ऑफिस पर मिली पटखनी
विज्ञापन


अनमोल बिश्नोई के खिलाफ जारी हुआ 'एलओसी'
14 अप्रैल को सलमान खान के घर के बाहर जो गोलीबारी की घटना हुई उसकी जिम्मेदारी अनमोल बिश्नोई ने ली थी। अब मुंबई पुलिस अनमोल बिश्नोई के खिलाफ लुकआउट सर्कुलर को जारी कर दिया है। अनमोल बिश्नोई कनाडा में रहता है और वहीं से वह अमेरिका की यात्रा करता है।
विज्ञापन


Abrar ul Haq: बॉलीवुड पर एक बार फिर पाकिस्तानी गायक अबरार उल हक का कटाक्ष, बड़े दावे से किया सबको हैरान

लॉरेंस और अनमोल के साथी गिरफ्तार 
पुलिस का मानना है कि सलमान खान के घर बाहर जो घटना घटी उसके लिए लॉरेंस और अनमोल बिश्नोई जिम्मेवार हैं। वहीं अनमोल बिश्नोई इन दिनों कनाडा में रह रहा है, लेकिन उसके फेसबुक पोस्ट के आईपी एड्रेस का पता पुर्तगाल पाया गया था। अनमोल ने कथित रूप से अपने फेसबुक पोस्ट के जरिए ही सलमान खान के घर के बाहर हुए गोलीबारी की जिम्मेवारी ली थी। अब तक बिहार के रहने वाले कथित शूटर विक्की गुप्ता और सागर पाल के अलावा सोनू कुमार, सुभाष चंदर बिश्नोई और अनुज थापन को गिरफ्तार कर लिया गया है जिन्होंने उन्हें दो देशी पिस्तौलें मुहैया कराई थीं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें