फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Instagram Ke Lootere: इंस्टाग्राम की सबसे बदनाम ठग पर बनी डॉक्यूमेंट्री, कैंसर पीड़ित बताकर जुटाए लाखों फॉलोअर

सार


बेले गिब्सन सोशल मीडिया के मशहूर नामों में से एक नाम है। साल 2013 की बात है जब उन्होंने पूरी दुनिया के सामने खुद को कैंसर पीड़ित बताया था।
विज्ञापन
बेले गिब्सन - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर एक से बढ़कर एक ठग आपको मिल जाएंगे। खुद को मशहूर बनाने के लिए और फॉलोअर्स जुटाने के लिए लोग किस हद तक गिर सकते हैं इस बात को ऑस्ट्रेलियाई इन्फ्लुएंसर बेले गिब्सन ने साबित किया है। वही बेले गिब्सन जिन्हें कभी कॉस्मोपॉलिटन ने सबसे निडर और दिलचस्प महिला का खिताब दिया था। अब खबर आ रही है कि उनकी जिंदगी पर डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया गया है। आइए आपको बताते हैं आखिर उन्होंने ऐसा क्या किया था। 
विज्ञापन


कैंसर के नाम पर जुटाए फॉलोअर
बेले गिब्सन सोशल मीडिया के मशहूर नामों में से एक नाम है। साल 2013 की बात है जब उन्होंने पूरी दुनिया के सामने खुद को कैंसर पीड़ित बताया था। इतना ही नहीं उन्होंने अपने फॉलोअर्स से यह भी साझा किया था कि वे एक सिंगल-मां हैं। दुनिया ने उनकी बात को सच मान लिया था। रातों-रात उनके लाखों फॉलोअर्स बढ़ गए थे। 

Ravi Kishan: रवि किशन को मिली राहत, कोर्ट ने खारिज की बेटी का दावा करने वाली शिनोवा की अर्जी
विज्ञापन


कैंसर के वैकल्पिक उपचार का प्रचार-प्रसार किया 
बेले गिब्सन ने जब दुनिया को बताया कि वे मष्तिक से संबंधित कैसंर से जूझ रही हैं तब काफी लोग उनकी बात सुनने और मानने भी लगे। उन्हीं दिनों बेले ने कैंसर के उपचार के लिए पौधों पर आधारित आहार सुझाए। इसके अलावा उन्होंने एक किताब भी लिखा जिसे लोगों के खरीदा। बेले ने उस किताब की वजह से भी काफी पैसे कमाएं।   
विज्ञापन


Priyanka Chopra: किराए पर उठा प्रियंका चोपड़ा का पुणे वाला बंगला, हर महीने मिलेंगे इतने लाख रूपये

2015 में फूटा भांडा 
साल 2013 से 2015 तक बेले गिब्सन ने काफी पैसे कमाएं। इन दो सालों में लाखों लोग उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करने लग गए थे। कैंसर के नाम पर बेले ने काफी पैसे भी जुटाए, लेकिन 2015 में सच दुनिया के सामने आ ही गया। कुछ पत्रकारों ने मिलकर बेले की सच्चाई से दुनिया को अवगत करवाया। बेले को कभी कैंसर हुआ ही नहीं था। वे झूठ बोल रही थीं। वहीं अब बेले की जिंदगी पर एक डॉक्यूमेंट्री का निर्माण किया गया है। जिसका नाम 'इंस्टाग्राम कॉन आर्टिस्ट' रखा गया है। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें