भोजपरी अभिनेता रवि किशन को डीएनए टेस्ट मामले में बड़ी राहत मिली है। मुंबई की डिंडोशी कोर्ट ने शिनोवा नाम की महिला की उस मांग को खारिज कर दिया है, जिसमें महिला ने अभिनेता रवि किशन के डीएनए टेस्ट करवाने की मांग की थी। शिनोवा शुक्ला की उम्र 25 साल है। शिनोवा खुद को रवि किशन की बेटी बता रही थी। इस बात को साबित करने के लिए महिला ने अभिनेता के डीएनए टेस्ट की मांग की थी, जिसको कोर्ट ने अब खारिज कर दिया है।
क्या है पूरा मामला
दरअसल, शिनोवा, अपर्णा ठाकुर की बेटी हैं। लेकिन शिनोवा ने यह दावा किया था कि रवि किशन ही उसके बायोलॉजिकल पिता हैं। हालांकि गुरुवार, 25 अप्रैल को कोर्ट में हुई सुनवाई के दौरान रवि किशन ने अपने वकील के हवाले से इस बात से साफ इंकार कर दिया था। रवि किशन ने कहा कि उनका इस महिला से किसी तरह का कोई रिश्ता नहीं है। भोजपुरी अभिनेता रवि किशन को डीएनए टेस्ट मामले में डिंडोशी कोर्ट के फैसले से राहत मिल गई है। कोर्ट ने शिनोवा नाम की महिला की अर्जी को सरासर खारिज करार दिया है, जिसमें शिनोवा ने अभिनेता रवि किशन की बेटी होने का दावा किया था।
कोर्ट का फैसला
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कोर्ट ने शिनोवा की डीएनए टेस्ट की अपील खारिज करते हुए कहा कि उसकी मां और रवि किशन का कोई पारिवारिक संबंध नहीं था, ऐसे में यह केस नहीं बनता।
कौन हैं शिनोवा
शिनोवा एक अभिनेत्री होने के साथ ही एक मॉडल भी हैं। शिनोवा ने कई कॉमर्शियल्स में काम किया है। साथ ही शिनोवा ने निर्देशक कुणाल कोहली की वेब सीरीज 'हिकअप्स हुकअप्स' में भी काम किया है।