फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Cannes: वन शोल्डर गाउन में कान फेस्टिवल के रेड कार्पेट पर उतरीं अदिति; पति सिद्धार्थ ने तारीफ में कही ये बात

Sun, 17 May 2026 10:16 AM IST
Jyoti Raghav एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला

सार

Aditi Rao Hydari at Cannes 2026: कान फिल्म फेस्टिवल चल रहा है। यहां अदिति राव हैदरी पहुंची हैं। एक्ट्रेस ने बीती रात रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई।
विज्ञापन
अदिति राव हैदरी-सिद्धार्थ - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

79वें कान फिल्म फेस्टिवल में भारतीय सितारे अपने लुक और अंदाज से खूब वाहवाही लूट रहे हैं। अदिति राव हैदरी भी इस प्रतिष्ठित फिल्म फेस्टिवल में पहुंची हैं। पहले दिन वे साड़ी में नजर आईं। उनका सादगी भरा अंदाज फैंस को काफी पसंद आया था। वहीं, कल वे रेड कार्पेट पर उतरीं। थाई-हाई स्लिट गाउन में उन्होंने रेड कार्पेट पर उपस्थिति दर्ज कराई। 

विज्ञापन

12 मई से शुरू हुए कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट से लेकर हुमा कुरैशी तक कई एक्ट्रेस पहुंची हैं। अदिति ने भी अपने स्टाइल और ग्लैमर से सबका ध्यान खींचा है। कल रात वे वन शोल्डर नियॉन मेटैलिक ग्रीन गाउन में दिखीं। उनकी यह ड्रेस टोनी वार्ड कॉउचर के स्प्रिंग/समर 2025 कलेक्शन से थी।

अदिति का ग्लैमरस अंदाज सबको पसंद आया है। इस शाइनिंग गाउन के साथ अदिति ने नेकलेस कैरी किया। वहीं, गोल्डन कलर की फुटवियर्स ने उनके लुक को और आकर्षण बना दिया।

अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम
अदिति के इस ड्रेस में लोगों को पुराने हॉलीवुड ग्लैमरस अंदाज की झलक दिखी, जिसे उन्होंने मॉडर्न टच दिया।



अदिति के इस लुक पर उनके एक्टर पति सिद्धार्थ ने भी रिएक्शन दिया है। उन्होंने अदिति का यह लुक अपनी इंस्टा स्टोरी पर शेयर करते हुए लिखा है, 'वाह'।
 

अदिति राव हैदरी - फोटो : इंस्टाग्राम@aditiraohydari
पहले दिन साड़ी में आई थीं नजर
इससे पहले अदिति राव हैदरी ने भारतीय पहनावे यानी साड़ी को अहमियत दी थी। अदिति ने कान फेस्टिवल में पहुंचकर पहले दिन इस खास मौके के लिए मोनिका और करिश्मा के ब्रांड जेड की शीर ओरगांजा साड़ी चुनी। इस साड़ी पर बिखरे हुए गोल्ड सेक्विन और सितारा एम्बेलिश थे। इसके साथ उन्होंने हैवी गोल्ड चोकर कैरी किया। 
विज्ञापन

कान फिल्म फेस्टिवल में इन बॉलीवुड एक्ट्रेस ने की शिरकत
कान फिल्म फेस्टिवल में आलिया भट्ट के लुक खूब चर्चा में रहे। वे ओपनिंग सेरेमनी के दिन यानी 12 मई को पहुंच गई थीं और लगातार तीन दिनों तक वहां मौजूद रहीं। इसके बाद तारा सुतारिया ने भी अपने दिलकश अंदाज से फैंस का दिल जीता। शुक्रवार को इस इवेंट में हुमा कुरैशी भी पहुंचीं। अब अदिति राव हैदरी ने कान फेस्टिवल में शिरकत करके ग्लैमर का तड़का लगाया है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें