इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2 में साक्षी झा
- फोटो : सोशल मीडिया
पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं
इस पर शो के होस्ट समय रैना ने पूछा कि कोई उन्हें धोखा क्यों देगा? साक्षी ने जवाब दिया कि शायद इसलिए क्योंकि वह ‘मैन-हेटर’ हैं।
उन्होंने अपने भविष्य को लेकर भी एक विवादित बात कही। साक्षी ने कहा कि वह शादी के बाद अपने पति को शराब पीकर बेल्ट से मारना चाहती हैं। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पुरुषों से नफरत है, जिसमें उनके पिता और भाई भी शामिल हैं।
इंडियाज गॉट लेटेंट सीजन 2
- फोटो : सोशल मीडिया
पहली बार किसी कंटेस्टेंट को मिला जीरो
साक्षी की इन बातों से जजों का पैनल बिल्कुल भी प्रभावित नहीं हुआ। पैनल में समय रैना, तन्मय भट्ट, विशाल ददलानी, रघु राम और यशराज मेहरा शामिल थे। सभी पांचों जजों ने उन्हें जीरो मार्क्स दिए, जिससे वह इस सीजन की पहली कंटेस्टेंट बन गईं जिन्हें सभी जजों से जीरो मिला। हालांकि, साक्षी ने खुद अपनी परफॉर्मेंस को 10 में से 8 अंक दिए थे।
एक समय पर समय रैना ने उनसे पूछा, ‘तुम्हें किसने दुख पहुंचाया?’ इस पर साक्षी ने जवाब दिया, ‘पुरुषों ने।’ इस पर समय ने कहा, ‘इसलिए हम कहते हैं, ‘लड़कियों को पढ़ाओ।’
ये भी पढ़ें- मेधा शंकर या कोई और? आखिर समय रैना के साथ कौन थी ये मिस्ट्री गर्ल? कॉमेडियन ने फोटो शेयर कर किया खुलासा