फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election: गुजरात की 26 सीटों पर तय हुए भाजपा प्रत्याशी, पुराने चेहरे गायब, नई लिस्ट में कौन? जानें

Mon, 25 Mar 2024 09:28 AM IST
मिथिलेश नौटियाल न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गांधीनगर

सार

Lok Sabha Election: गुजरात में कुछ लोकसभा सीटों पर पुराने प्रत्याशी खुद हट गए थे। राज्य की 26 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने प्रत्याशियों का एलान कर दिया है। 

विज्ञापन
जेपी नड्डा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी ने लोकसभा चुनाव के लिए गुजरात में  छह उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की है। वडोदरा और साबरकांठा सीट पर नए चेहरों को जगह दी गई है। इसके साथ ही भारतीय जनता पार्टी ने गुजरात की कुल 26 लोकसभा सीटों पर उम्मीदवार तय कर लिए हैं। भाजपा ने वडोदरा से मौजूदा सांसद रंजन भट्ट की जगह हेमांग जोशी को प्रत्याशी घोषित किया है। हेमांग जोशी वडोदरा नगर निगम के म्यूनिसिपल स्कूल बोर्ड के उपाध्यक्ष हैं। इसके अलावा संबरकांठा से दो बार के सांसद भीकाजी ठाकोर को भी टिकट नहीं दी गई है। ठाकौर की जगह शोभना बरैया को टिकट दी गई है। शोभना प्रांतिज के पूर्व भाजपा विधायक की पत्नी हैं।

विज्ञापन


भाजपा की नई लिस्ट में ये नाम 

  • बीजेपी ने जूनागढ़ से मौजूदा सांसद राजेश चुडासमा को दोबारा मैदान में उतारा है। चुडासमा का यह लगातार तीसरा लोकसभा चुनाव होगा। 
  • सुरेंद्रनगर में बीजेपी ने मुंजपारा को हटाकर चंदू शिहोरा को टिकट दिया है। चंदू शिहोरामोरबी नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष थे। 
  • इसके अलावा भाजपा ने मेहसाणा से सारदाबेन पटेल की जगह हरि पटेल को टिकट दिया है। हरि पटेल गुजरात के उंझा शहर से हैं। 
  • भाजपा ने अमरेली सीट पर भी बड़ा बदलाव किया है। तीन बार के सांसद नाराण कछाड़िया की जगह भरत सुतारिया को मैदान में उतारा गया है। भरत सुतारिया अमरेली जिला पंचायत के अध्यक्ष हैं। 


कांग्रेस ने की है 17 प्रत्याशियों की घोषणा 
गुजरात में कांग्रेस ने अब तक  17 उम्मीदवारों की घोषणा की है। कांग्रेस ने अपने सहयोगी आम आदमी पार्टी को दो सीटेंदी हैं। आम आदमी पार्टी ने भी दोनों सीटों के लिए नामों की घोषणा कर दी है। आपको बता दें कि 2014 और 2019 के आम चुनावों में बीजेपी ने राज्य की सभी 26 सीटों पर जीत हासिल की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें