फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP: 'अपनी काशी' में 25 हजार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे प्रधानमंत्री, महिलाएं करेंगी कार्यक्रम का संचालन

Mon, 20 May 2024 09:14 PM IST
अभिषेक दीक्षित डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में विशेष काम कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की खास महिलाओं और भाजपा की महिला पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में लघु भारत का स्वरूप भी देखने को मिलेगा।
विज्ञापन
PM Modi - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को अपनी काशी कार्यक्रम में 25 हजार महिलाओं के साथ संवाद करेंगे। महिलाओं को अपनी राजनीति में सबसे अधिक अहमियत देने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसी के जरिए पूरे देश की महिलाओं को बड़ा संदेश देने की कोशिश भी कर सकते हैं। यह बात इस अर्थ में बहुत महत्वपूर्ण है, क्योंकि 2019 में केंद्र सरकार में उनकी वापसी के पीछे महिला मतदाताओं का बड़ा हाथ था। केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं का सीधा लाभ पहुंचाने के कारण महिलाएं उनकी सबसे बड़ी समर्थक बनकर उभरीं और उन्होंने भाजपा को जमकर वोट दिया। छठे-सातवें चरण के मतदान से पहले अपनी लोकसभा क्षेत्र में महिलाओं से बात करना मोदी की इसी रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी इस अवसर पर उपस्थित रहेंगे। 

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, महिलाओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के रोड शो में अहम भूमिका निभाई थी। प्रधानमंत्री ने इन महिलाओं के प्रति आभार जताने के लिए इनसे मिलने की इच्छा जताई थी। इसे पूरा करने के लिए मंगलवार को प्रधानमंत्री 'अपनी काशी' में लगभग 25 हज़ार महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे। डॉ. संपूर्णानंद संस्कृत विश्वविद्यालय में शाम को नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें संचालन, मंच, व्यवस्था समेत संपूर्ण दायित्व मातृशक्ति ही संभालेंगी। इस संदर्भ में यह कार्यक्रम अनोखा होगा। 

प्रधानमंत्री अपने क्षेत्र में विशेष काम कर रहीं महिलाओं, स्वयं सहायता समूह की खास महिलाओं और भाजपा की महिला पदाधिकारियों से मुलाकात करेंगे। नारी शक्ति संवाद कार्यक्रम में लघु भारत का स्वरूप भी देखने को मिलेगा। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भी रहेंगे। कार्यक्रम में सिर्फ महिलाएं ही दिखेंगी। पीएम दो दिवसीय यात्रा पर 21 मई को काशी पहुंचेंगे और 22 मई की सुबह रवाना होंगे। इस कार्यक्रम के जरिए नारी शक्ति का संदेश पूरे भारत में जाएगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें