चुनावी रैली में आंध्र प्रदेश सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि वे सबके साथ हैं। चाहे वह मुस्लिम हो, एनआरसी, सीएए, या अल्पसंख्यक। उन्होंने चंद्र बाबू नायडू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ जाति-धर्म की राजनीति करते हैं।
चुनावी रैली में आंध्र प्रदेश सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि वे सबके साथ हैं। चाहे वह मुस्लिम हो, एनआरसी, सीएए, या अल्पसंख्यक। उन्होंने कहा कि हमने बिना भेदभाव के ही जनता का कल्याण किया है। उन्होंने चंद्र बाबू नायडू पर निशाना साधते हुए कहा कि वे सिर्फ जाति-धर्म की राजनीति करते हैं।
विज्ञापन
लोकसभा के चौथे चरण के चुनाव के लिए चुनाव प्रचार तेज हो गया है। ऐसे में राजनीतिक दल अपने-अपने क्षेत्रों में जनता के बीच जाकर हर संभव दावे वादे कर रहे हैं। कुरनूल में चुनाव प्रचार के दौरान आंध्र प्रदेश सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने भी जनता को भरोसा दिया कि उनकी पार्टी सबके साथ है।
उन्होंने कहा कि "चाहे वह मुस्लिम आरक्षण हो, एनआरसी, सीएए, या अल्पसंख्यकों की कोई अन्य, वाईएसआर कांग्रेस पार्टी हमेशा उनकी गरिमा और सम्मान की रक्षा के लिए खड़ी रहेगी। उन्होंने बताया कि मेरा लक्ष्य है हाशिये पर पड़े समुदायों को सशक्त बनाना। उनकी गरिमा बनाए रखना और उनमें आत्मनिर्भरता बनाना।
विज्ञापन
चुनाव प्रचार में सीएम ने जनता से कहा कि "अगले 4 दिनों में कुरुक्षेत्र की लड़ाई होने वाली है। यह चुनाव विधायकों और सांसदों को चुनने के लिए नहीं है, यह चुनाव चल रही योजनाओं और विकास का भविष्य तय करेगा। उन्होंने कहा कि हमने बिना किसी भेदभाव के कल्याण किया है।
चंद्रबाबू नायडू पर साधा निशाना
आंध्र प्रदेश सीएम वाईएस जगन मोहन रेड्डी ने कहा कि यदि आप चंद्रबाबू नायडू को वोट देते हैं, तो आप उन सभी कल्याण को रोकेंगे जो कि हमारी सरकार आपके घर के दरवाजे तक लाई है। उन्होंने कहा कि क्या किसी गरीब को यह है कि उन्होंने इस राज्य में क्या कल्याण किया है? एक तरफ चंद्रबाबू नायडू 4% मुस्लिम आरक्षण हटाने पर खड़ी बीजेपी से हाथ मिलाते रहते हैं, वहीं दूसरी तरफ अल्पसंख्यक वोट पाने के लिए नए-नए नाटक करते हैं। उन्होंने कहा कि क्या आपने गिरगिट जैसा चंद्रबाबू नायडू देखा है? उन्होंने यह भी कहा कि यदि उनकी पार्टी जीत जाती है तो हर हाल में 4% मुस्लिम आरक्षण बना रहेगा। उन्होंने चंद्रबाबू नायडू से सवााल किया कि एनडीए सरकार के 4% आरक्षण खत्म करने के बाद भी वे अपना गठबंधन क्यों रखे हैं?