फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

West Bengal: 'मुख्यमंत्री और उनके भतीजे के उकसावे के कारण हिंसा हुई', भाजपा का ममता बनर्जी पर आरोप

Thu, 23 May 2024 08:36 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता

सार

भाजपा ने आरोप लगाया शीर्ष टीएमसी नेतृत्व की टिप्पणियों के चलते नंदीग्राम में हिंसा भड़की। नंदीग्राम तमलुक लोकसभा क्षेत्र में आता है और यहां 25 मई को मतदान होना है।
विज्ञापन
रैली को संबोधित करती हुईं ममता बनर्जी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम बंगाल भाजपा ने सीएम ममता बनर्जी और उनके भतीजे अभिषेक बनर्जी पर 25 मई के चुनाव से पहले नंदीग्राम में हिंसा भड़काने का आरोप लगाया। भाजपा के राज्य महासचिव और पार्टी प्रवक्ता जगन्नाथ चट्टोपाध्याय ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा मुख्यमंत्री और उनके भतीजे के उकसावे के कारण हिंसा हुई। गौरतलब है कि नंदीग्राम में गुरुवार तड़के एक महिला भाजपा कार्यकर्ता की हत्या कर दी गई थी, जिसके बाद भाजपा समर्थकों ने इसका आरोप टीएमसी कार्यकर्ताओं पर लगाया और सत्ताधारी पार्टी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। 
विज्ञापन


भाजपा ने लगाए आरोप
भाजपा ने आरोप लगाया शीर्ष टीएमसी नेतृत्व की टिप्पणियों के चलते नंदीग्राम में हिंसा भड़की। नंदीग्राम तमलुक लोकसभा क्षेत्र में आता है और यहां 25 मई को मतदान होना है। टीएमसी ने भी भाजपा पर आरोप लगाए हैं। भाजपा ने आरोप लगाया कि 'हिंसा से पता चलता है कि टीएमसी को लोकतांत्रिक प्रणाली पर विश्वास नहीं है। टीएमसी समझ गई है कि बंगाल में छठे चरण के मतदान वाली सभी आठ लोकसभा सीटों पर भाजपा को जीत मिलेगी। इसी वजह से टीएमसी और उसके कार्यकर्ता भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं को डराने की कोशिश कर रहे हैं।' 



टीएमसी ने दी सफाई
टीएमसी नेता राजीब बनर्जी ने आरोप लगाया कि स्थानीय भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने नंदीग्राम में टीएमसी समर्थकों के घरों पर हमला किया और तोड़फोड़ की। उन्होंने कहा 'हम हिंसा की घटना से काफी दुखी हैं। टीएमसी कभी नहीं चाहती कि किसी की मौत हो। टीएमसी इसमें शामिल नहीं है। यह भाजपा का आंतरिक मामला है, टीएमसी को इसमें बेवजह घसीटा जा रहा है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।'
विज्ञापन


नंदीग्राम में भाजपा कार्यकर्ता की मौत के बाद स्थानीय लोगों ने टीएमसी गो बैक के नारे लगे। लोगों ने पुलिस का भी विरोध किया। हालात को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल की तैनाती की गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें