फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

Lok Sabha Elections: 50 साल उम्र होते ही मतदाता सूची से गायब हो जाते हैं थर्ड जेंडर... और किसी को कुछ नहीं पता

वैभव शर्मा, अंबाला Published by: दुष्यंत शर्मा Updated Thu, 11 Apr 2024 05:44 AM IST

सार

आज भी थर्ड जेंडरों की पहचान मतदाता सूची तक भी नहीं पहुंच रही है। बड़ी हैरानी तो इस बात की है कि जिन थर्ड जेंडरों को मतदान का अधिकार मिला है, उनमें भी अधिकांश 50 वर्ष तक ही मतदाता सूची पर दिखाई देते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला


इसके बाद मतदाता सूची में उनका कोई रिकॉर्ड नहीं मिलता। दरअसल, अंबाला लोकसभा क्षेत्र में 19 लाख से भी अधिक मतदाता हैं। इसमें से थर्ड जेंडर मतदाता महज 75 ही हैं। इतना ही नहीं 50 वर्ष से अधिक उम्र का सिर्फ एक ही थर्ड जेंडर मतदाता है। 


बाकी सभी कहां हैं इसका पता नहीं। वे जीवित हैं या नहीं, क्षेत्र छोड़कर कहीं दूर चले गए या सरकारी सिस्टम से गायब हो गए। ऐसे में मतदाता सूची को एक बार फिर भी गंभीरता से जांचने की जरूरत है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next