फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Telangana: 'आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा हटाएंगे', सीएम रेवंत रेड्डी ने पीएम मोदी के बयान पर साधा निशाना

Thu, 09 May 2024 02:54 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद

सार

सीएम रेवंत रेड्डी ने कहा 'अमित भाई मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं। वह ऐसा करने के लिए गृह मंत्रालय का इस्तेमाल कर रहे हैं।'
विज्ञापन
तेलंगाना सीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी का कहना है कि देश में कांग्रेस की सरकार बनी तो आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा को हटा दिया जाएगा। उन्होंने मुस्लिमों को आरक्षण देने की बात भी कही। तेलंगाना सीएम ने प्रधानमंत्री मोदी के बयान की आलोचना की और कहा कि उन्हें तेलंगाना में वोट मांगने का अधिकार नहीं है। तेलंगाना सीएम ने कहा कि भाजपा सरकार बीते 10 वर्षों में असफल रही है। 
विज्ञापन


अमित शाह के फर्जी वीडियो पर बोले सीएम रेड्डी
एक इंटरव्यू में रेवंत रेड्डी ने अमित शाह के एक वीडियो से छेड़छाड़ मामले में पर कहा कि 'अमित भाई मुझे डराने की कोशिश कर रहे हैं। वह ऐसा करने के लिए गृह मंत्रालय का इस्तेमाल कर रहे हैं। अगर किसी राजनीतिक दल या नेता के खिलाफ कोई विपक्षी दल कांट-छांट वाला वीडियो जारी किया जाता है तो संबंधित दल शिकायत करेगा, लेकिन यहां शिकायत गृह मंत्रालय ने की। इसका मतलब ये है कि वे ईडी, सीबीआई की तरह दिल्ली पुलिस का इस्तेमाल कर रहे हैं। उन्हें करने दीजिए, जो वो करना चाहते हैं, अदालतें हैं, मैंने अपने ट्विटर अकाउंट की जानकारी दे दी है। सोशल मीडिया के दौर में लोग मनमाने ढंग से वीडियो पोस्ट कर रहे हैं। अगर आप एक सीएम पर आरोप लगाकर उसे नोटिस भेजते हैं तो ये सही नहीं है।' 

'आरक्षण की 50 फीसदी सीमा बढ़ाएंगे'
भाजपा ने दावा किया है कि कांग्रेस दलितों, पिछड़ों और आदिवासियों का आरक्षण मुस्लिमों को दे देगी। इस पर सीएम रेड्डी ने कहा कि 'हमने (कांग्रेस) दलितों, आदिवासियों और अन्य पिछड़ा वर्ग को आरक्षण दिया। हमने तेलंगाना और आंध्र प्रदेश में मुस्लिमों को भी आरक्षण दिया है। हम किसी का आरक्षण नहीं छीनेंगे। हमने दलितों और आदिवासियों को आरक्षण दिया, न कि भाजपा ने। हमारा वादा है कि 50 फीसदी आरक्षण सीमा हटाकर ओबीसी आरक्षण बढ़ाया जाएगा। भाजपा लोगों को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। बीते 10 वर्षों में वे बुरी तरह से असफल रहे, लेकिन इससे उन्हें मदद नहीं मिलेगी। लोग समझदार हैं।'
विज्ञापन

 

पीएम मोदी पर साधा निशाना
पीएम मोदी ने बीते दिनों तेलंगाना में एक रैली के दौरान राज्य में आरआर टैक्स की बात कही थी। पीएम मोदी के बयान की आलोचना करते हुए सीएम रेड्डी ने कहा कि 'यह पीएम मोदी को ऐसे बयान देना शोभा नहीं देता। पूरी दुनिया जानती है कि राहुल गांधी किस तरह के व्यक्ति हैं। वह एक ईमानदार नेता हैं। उनके परिवार से तीन प्रधानमंत्री रहे हैं, लेकिन उनके पास अपना घर नहीं है। ऐसे परिवार के खिलाफ पीएम मोदी का भ्रष्टाचार का आरोप लगाना सही नहीं है। अगर वह पीएम पद के स्तर को गिराना चाहते हैं तो हम कुछ नहीं कह सकते, लेकिन यह उन्हें शोभा नहीं देता।'

विपक्षी नेता दावा कर रहे हैं कि भाजपा संविधान में बदलाव कर सकती है, इस पर सीएम रेड्डी ने कहा कि 'हम पूछना चाहते हैं कि साल 2021 में जनगणना क्यों नहीं हुई? साल 1881 में अंग्रेजों ने जनगणना शुरू कराई थी और अब 140 साल बाद नरेंद्र मोदी सरकार ने जनगणना नहीं कराई। इसका भाजपा के पास कोई जवाब नहीं है। कांग्रेस ने आरक्षण की 50 फीसदी की सीमा हटाने का वादा किया है, लेकिन भाजपा इसका विरोध कर रही है। दाल में कुछ काला है।'
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें