फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वार-पलटवार: बालाकोट एयरस्ट्राइक पर फिर गरमाई सियासत, रेवंत रेड्डी ने किए सवाल तो भाजपा ने दिया जवाब

Sun, 12 May 2024 05:55 AM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान का सम्मान करने वाले बयान पर छिड़ी महाभारत के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं।  
विज्ञापन
रेवंत रेड्डी - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में इन दिनों चुनावी लड़ाई चल रही है। इस चुनावी लड़ाई में सत्तापक्ष और विपक्षी पार्टियों के नेताओं के बीच बयानों के तीर खूब चल रहे हैं। इस बीच, एक बार फिर से बालाकोट एयरस्ट्राइक पर सियासत शुरू हो गई है।  कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान को लेकर दिए गए बयान के बाद तेलंगाना के सीएम रेवंत रेड्डी ने बालाकोट एयरस्ट्राइक पर पर सवाल खड़े किए हैं। उन्होंने कहा कि एयरस्ट्राइक हुई या नहीं कोई नहीं जानता। वहीं भाजपा ने उनके इस बयान का विरोध करते हुए जवाब दिया है।

विज्ञापन

 
एयरस्ट्राइक हुई या नहीं कोई नहीं जानता : रेड्डी
कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के पाकिस्तान का सम्मान करने वाले बयान पर छिड़ी महाभारत के बीच तेलंगाना के मुख्यमंत्री रेवंत रेड्डी ने 14 फरवरी 2019 को पुलवामा आतंकी हमले के जवाब में बालाकोट एयर स्ट्राइक पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने कहा कि कोई हकीकत नहीं जानता कि एयरस्ट्राइक हुई भी थी या नहीं। रेड्डी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर सीआरपीएफ काफिले पर हमले और उसके बाद एयरस्ट्राइक का ‘राजनीतिक लाभ’ उठाने का आरोप लगाया।

एनडीए सरकार पर पुलवामा हमले को रोकने में नाकामी का आरोप लगाते हुए रेड्डी ने कहा, वे पुलवामा हमले को रोकने में विफल रहे। आईबी क्या कर रही थी? देश की आंतरिक सुरक्षा को बढ़ावा देने के लिए मोदी ने क्या किया? यह आपकी विफलता थी। 
विज्ञापन


पाकिस्तान को क्लीनचिट दे रही कांग्रेस : भाजपा
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनावाला ने रेवंत रेड्डी के बयानों पर पलटवार करते हुए कहा कि मोदी का विरोध करने की कोशिश में कांग्रेस सेना की बहादुरी पर सवाल उठा रही है। आतंकवाद के मुद्दे पर पाकिस्तान को क्लीन चिट देकर भारत को सवालों के घेरे में खड़ा कर रही है। वे उन्हें अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आतंकवाद के आरोपों से खुद को बचाने का रास्ता दे रहे हैं. यही कांग्रेस की असली मंशा है और इसलिए उन्हें पाकिस्तान से समर्थन मिल रहा है। 

अब यह साफ हो गया है कि ये महज संयोग नहीं बल्कि एक सोचा-समझा प्रयोग है, जिस तरह से कांग्रेस पाकिस्तान और आतंकवाद के पक्ष में स्टैंड ले रही है और उन्हें क्लीन चिट दे रही है। भाजपा नेता प्रकाश रेड्डी ने कहा कि तेलंगाना के मुख्यमंत्री की टिप्पणी राष्ट्रीय हित के खिलाफ है। ये गैर-जिम्मेदाराना बयान हैं और राष्ट्रीय हित के खिलाफ हैं। आईबी और रॉ और किसी भी अन्य खुफिया एजेंसी पर उनका बयान उन्हें हतोत्साहित करता है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें