फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: इस बार टूट सकेगा 50% वोट का मिथक, सर्वाधिक 49.10% मत का रिकॉर्ड बनाया था कांग्रेस ने 1984 में

Tue, 04 Jun 2024 05:17 AM IST
निर्मल कांत आशीष चौरसिया, नई दिल्ली।

सार

Lok Sabha Polls: राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा न सिर्फ सवर्धिक सीट जीतने, बल्कि सर्वाधिक मत प्रतिशत का भी रिकॉर्ड बना सकती है। अब तक का सर्वाधिक मत पाने का रिकॉर्ड 49.10 फीसदी है, जो कांग्रेस ने 1984 के चुनाव में बनाया था।
विज्ञापन
वोटिंग - फोटो : प्रतीकात्मक
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

देश में अब तक किसी भी दल को लोकसभा चुनाव में 50 फीसदी मत नहीं मिले हैं। भाजपा की तैयारी और चुनावी रणनीति को देखते हुए माना जा रहा है कि इस बार यह मिथक टूट सकता है। एग्जिट पोल के हिसाब से पार्टी लगातार तीसरी बार केंद्र की सत्ता पर काबिज होने जा रही है।

विज्ञापन


राजनीतिक पंडितों का मानना है कि भाजपा न सिर्फ सवर्धिक सीट जीतने, बल्कि सर्वाधिक मत प्रतिशत का भी रिकॉर्ड बना सकती है। अब तक का सर्वाधिक मत पाने का रिकॉर्ड 49.10 फीसदी है, जो कांग्रेस ने 1984 के चुनाव में बनाया था। तब, पूर्व पीएम इंदिरा गांधी की हत्या से पैदा हुई हमदर्दी की वजह से कांग्रेस ने रिकॉर्ड 415 सीटों पर जीत दर्ज की थी। वहीं, 1984 में 542 में से 515 सीटों पर ही चुनाव हुए थे। वैसे, इस समय कमजोर दिख रही कांग्रेस एक मात्र पार्टी है, जिसके पास लगातार 5 बार व कुल 8 बार 40 फीसदी से ज्यादा मत हासिल करने का रिकॉर्ड है।

4 बार कांग्रेस का वोट प्रतिशत अधिक लेकिन सरकार भाजपा की बनी
1989, 1996, 1998 और 1999 में कांग्रेस का वोट शेयर सबसे ज्यादा था, लेकिन सरकार बनाने में कामयाब रही भाजपा। 1989 में जनता दल और भाजपा की मिलीजुली सरकार बनी। 1996 में सरकार बनाने वाली भाजपा को कांग्रेस से 8 फीसदी कम 20.29 फीसदी मत ही मिले थे। 1998 में भाजपा को 25.59% मत मिले थे। 1999 में कांग्रेस से 5 फीसदी कम वोट के बावजूद भाजपा ने सरकार बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें