फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Loksabha Elections : फिर खाली हाथ रहेगी आप, यूपी जैसे बड़े राज्य में लोकसभा चुनाव को लेकर स्थिति अस्पष्ट

Mon, 11 Mar 2024 05:48 AM IST
दुष्यंत शर्मा अक्षय कुमार, लखनऊ

सार

उत्तर प्रदेश जैसे बड़े व महत्वपूर्ण प्रदेश में अभी तक पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है  कि वह चुनाव लड़ेगी या गठबंधन में रहेगी? इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है।
 
विज्ञापन
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आम आदमी पार्टी पंजाब में अकेले दम पर लोकसभा चुनाव लड़ेगी। दिल्ली, गुजरात, हरियाणा, चंडीगढ़, गोवा में उसने कांग्रेस के साथ गठबंधन किया है। उत्तर प्रदेश जैसे बड़े व महत्वपूर्ण प्रदेश में अभी तक पार्टी की लोकसभा चुनाव को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है  कि वह चुनाव लड़ेगी या गठबंधन में रहेगी? इसे लेकर पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं में असमंजस की स्थिति है।

विज्ञापन


उत्तर प्रदेश में चुनाव को लेकर सभी दलों की तैयारियां जोरों पर हैं। इंडी गठबंधन के तहत सपा-कांग्रेस के बीच सीट बंटवारा भी हो गया है। किंतु पंजाब में अकेले दम पर चुनाव लड़ने और दिल्ली समेत पांच राज्यों में कांग्रेस के साथ गठबंधन के बाद भी यूपी में अभी आप का हाथ खाली ही दिख रहा है। 

अभी तक यूपी में आप को सीट देने को लेकर कोई चर्चा भी नहीं शुरू हुई है। अभी तक पार्टी की ओर से किसी सीट के लिए दावा भी नहीं किया जा सका है। इसे लेकर प्रदेश पदाधिकारी व कार्यकर्ता भी निराश हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें