फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Election 2024 Live: आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा- चार जून के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन निश्चित

Sat, 04 May 2024 03:21 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

खास बातें

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर कई बड़े नेता प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। पीएम मोदी आज यूपी के कानपुर में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कई और बड़े नेता अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर जोर दे रहे हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स...
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2024 - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

लाइव अपडेट

06:20 PM, 04-May-2024

पश्चिम बंगाल के चुनाव में लुभाने के लिए AI का इस्तेमाल- VIDEO

चुनाव प्रचार में अलग-अलग हथकंडे अपनाने वाली राजनीतिक पार्टियां तकनीक का भी जमकर इस्तेमाल कर रही हैं। पश्चिम बंगाल में वाम दल- सीपीआई (एम) वोट मांगने के लिए पूर्व सीएम बुद्धदेव भट्टाचार्य का सहारा ले रहा है। दिवंगत मुख्यमंत्री के सजीव चित्रण के लिए आर्टिफिशिलय इंटेलिजेंस (एआई) तकनीक के जरिए वीडियो का उपयोग किया जा रहा है। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में देखा जा सकता है कि संदेशखाली से लेकर बेरोजगारी और पश्चिम बंगाल में भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर बात करते हुए वाम दल ने सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस को कठघरे में खड़ा किया है।

05:49 PM, 04-May-2024

ओडिशा: सीएम पटनायक की मौजूदगी में वीके पांडियन का भाषण

ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक के करीबी नौकरशाह रहे वीके पांडियन को चुनावी सरगर्मियों के बीच रायगडा जिले में एक जनसभा को संबोधित करते देखा गया। वयोवृद्ध राजनेता पटनायक की मौजूदगी में बीजद की यह रैली पांडियन की चुनिंदा जनसभाओं में है। ऐसा इसलिए क्योंकि अभी तक पांडियन रैलियों में भाषण जैसी गतिविधियों में बहुत सक्रिय नहीं रहे हैं। 

02:55 PM, 04-May-2024

कांग्रेस का एक और विभाजन तय: आचार्य प्रमोद कृष्णम

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी को टिकट न मिलने पर पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा, "राहुल गांधी की जो पलायन वाली नीति है, जिस तरह से उन्होंने अमेठी को छोड़ा है, उसके बाद पूरे देश के कांग्रेस के कार्यकर्ताओं का मनोबल गिर गया है। प्रियंका गांधी के चुनाव ना लड़ने से धीरे-धीरे कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं में एक ज्वालामुखी धधक रहा है जो 4 जून के बाद फटेगा। देश की आजादी के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन होना सुनिश्चित है। 4 जून के बाद कांग्रेस दो धड़ों में बंट जाएगी। एक धड़ा होगा राहुल गांधी का और एक धड़ा होगा प्रियंका गांधी का।"

विज्ञापन
02:38 PM, 04-May-2024

असम: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभी सीट से चुनाव लड़ने पर केंद्रीय मंत्री और डिब्रूगढ़ लोकसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार सर्बानंद सोनोवाल ने कहा, "कांग्रेस डर गई, मैदान से भाग गई। वे(राहुल गांधी) लड़ नहीं सकते, उनमें हिम्मत नहीं है।"

02:12 PM, 04-May-2024

केएल शर्मा के पीछे कांग्रेस ने लगाया जोर

कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा, ''केएल. शर्मा हमारी कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता हैं। वे 40 साल से अमेठी और रायबरेली में काम कर रहे हैं। स्मृति ईरानी तो पांच साल से हैं लेकिन केएल शर्मा पिछले 40 साल से वहीं हैं। के एल शर्मा स्पष्ट बहुमत से जीतेंगे और राहुल गांधी भी निश्चित रूप से रायबरेली से जीतेंगे। 4 जून को INDIA गठबंधन को स्पष्ट और निर्णायक जनादेश मिलेगा।"

विज्ञापन
01:44 PM, 04-May-2024

लालू परिवार बिहार नहीं है: रविशंकर प्रसाद

राजद नेता तेजस्वी यादव के 'देश के प्रधानमंत्री हिंदू, राष्ट्रपति हिंदू, सभी राज्यों के मुख्यमंत्री हिंदू, तीनों सेनाध्यक्ष हिंदू है फिर भी ये लोग कह रहे है कि धर्म खतरे में है।' वाले बयान पर पटना साहिब लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार रवि शंकर प्रसाद ने कहा, "वे (तेजस्वी यादव) संविधान 'खतरे में-खतरे में' बोलते हैं, उनके पिता को मीसा मामले में किसने बंद किया था? तेजस्वी यादव मैं आप पर बोलता नहीं हूं, आज पहली बार बोल रहा हूं कि लालू यादव का परिवार बिहार नहीं है। लालू यादव का परिवार सिर्फ उनका परिवार है। ये लूट की सरकार नहीं है। कृपा करके सनातन पर टिप्पणी ना करें।"

01:18 PM, 04-May-2024

प्रियंका को टिकट न मिलने पर कांग्रेस के इस पूर्व नेता ने की बात

गुजरात: भाजपा नेता रोहन गुप्ता ने कहा, "सभी कार्यकर्ताओं की इच्छा थी की प्रियंका गांधी रायबरेली से लड़ें और राहुल गांधी अमेठी से लड़ें।अच्छा नैरेटिव सेट करने का मौका था। किसी और को वहां से खड़ा करना मुझे नहीं लगता है कि अमेठी के लोगों को ये अच्छा लगेगा ये साफ दिख रहा है कि किसी सलाहकार के द्वारा ये प्रियंका गांधी को रोकने के लिए ये किया जा रहा हो।"

12:57 PM, 04-May-2024

लोकसभा चुनाव पर वित्त मंत्री बोलीं- 400 पार का लक्ष्य पूरा होगा

महाराष्ट्र: लोकसभा चुनाव 2024 पर केंद्रीय मंत्री निर्मला सीतारमण ने कहा, "चुनाव अभियान बहुत अच्छा चल रहा है। पहला चरण भी हमारी उम्मीदों के अनुरूप गया है। हम अच्छा कर रहे हैं। प्रधानमंत्री ने भाजपा के लिए 370+ और NDA के लिए 400 के पार का जो लक्ष्य रखा है, उसे पूरा किया जाएगा।"

12:36 PM, 04-May-2024

राहुल के दो सीटों से लड़ने पर खरगे के बेटे ने दी प्रतिक्रिया

कांग्रेस नेता राहुल गांधी के रायबरेली लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने पर कर्नाटक सरकार में मंत्री और कांग्रेस नेता प्रियांक खरगे ने कहा, "पीएम मोदी जो कहना चाहें कह सकते हैं। उन्होंने भी तो गुजरात से होते हुए और वाराणसी से चुनाव लड़ा। वे भी डर कर ही वाराणसी गए थे क्या?... संविधान हमें कहीं से भी चुनाव लड़ने का अधिकार देता है। हमें भाजपा की अनुमति की जरूरत नहीं है। बात डरने और घबराने की है तो प्रधानमंत्री मणिपुर जाने से क्यों डर रहे हैं?"

12:11 PM, 04-May-2024

गरीब के लिए कांग्रेस ने कुछ नहीं किया: पलामू में पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने झारखंड के पलामू में शनिवार को जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, "मेरे जीवन को आप भली-भांति जानते हैं। मैं गरीबी का जीवन जीकर आया हूं। मैंने गरीबी को जीया है। गरीब की जिंदगी कितनी तकलीफ वाली होती है, उससे मैं गुजरते-गुजरते यहां आया हूं। इसलिए 10 वर्षों में गरीब कल्याण की हर योजना की प्रेरणाओं ने मेरे अपने जीवन के अनुभव से जन्म लिया है... ये आंसू वही समझ सकता है जिसने गरीबी देखी हो, जिसने मां को धुंए में खासते देखा नहीं उसे ये आंसू कभी समझ नहीं आ सकते। जिसने अपना पेट बांधकर मां को सोते नहीं देखा, जिसने लोटा भर पानी पीकर मां को भूख मिटाते नहीं देखा, जिसने अपनी बीमारी को छिपाते नहीं देखा, शौचालय के अभाव में पीड़ा और अपमान सहते नहीं देखा वो मोदी के इन आंसुओं का मर्म नहीं समझेगा। लेकिन ये कांग्रेस के शहजादे मोदी के आंसुओं में अपनी खुशी ढूंढ रहे हैं। कहते हैं कि मोदी के आंसू अच्छे लगते हैं... वो तो गर्व से कहते हैं कि उनके घर में कई प्रधानमंत्री थे। वे चांदी के चम्मच से खाते रहे। गरीब की, दलित और आदिवासी झोपड़ी में फोटो खिंचवाते रहे लेकिन गरीब के लिए कुछ नहीं किया।"

11:50 AM, 04-May-2024

तेलंगाना: BRS नेता केटी रामाराव ने तेलंगाना के सिरसिला में चुनाव प्रचार के दौरान स्थानीय लोगों के साथ चाय पी।

11:22 AM, 04-May-2024

भाजपा ने राहुल गांधी-कांग्रेस पर साधा निशाना

भाजपा नेता शहजाद पूनावाला ने कहा, "राहुल गांधी और कांग्रेस पार्टी का एक बार फिर सनातन विरोधी चेहरा निकलकर सामने आ गया है। ये कांग्रेस को हुआ क्या है? मल्लिकार्जुन खरगे भगवान राम का मुकाबला भगवान शिव से करवाना चाहते हैं, हिंदुओं और हिंदू भगवानों को बटवाना चाहते हैं। स्वयं कांग्रेस ने तो क्या-क्या नहीं किया है। इस प्रकार की शब्दावली से साबित होता है कि कांग्रेस पार्टी मोदी और भाजपा विरोध करते-करते पहले तो भगवान राम के विरोध में उतर आई और अब तो भगवान कृष्ण और उनकी भक्ति के खिलाफ भी उतर आई है। दुर्भाग्यपूर्ण बात ये है कि जो लोग अपने-आप को यदुवंशी कहते हैं, जो खुद को भगवान कृष्ण का सबसे परम भक्त मानते हैं, ऐसे तेजस्वी यादव और अखिलेश यादव क्या भगवान कृष्ण पर की गई अपमानजनक टिप्पणियों पर कुछ कहेंगे या वोट बैंक की राजनीति की वजह से मौन धारण कर लेंगे?"

10:57 AM, 04-May-2024

संजय राउत बोले- कांग्रेस का सामान्य कार्यकर्ता स्मृति ईरानी को हराएगा

शिवसेना (उद्धव-बालासाहेब) के नेता संजय राउत ने कहा, "अमेठी से पहले और भी लोगों ने चुनाव लड़ा है जो गांधी परिवार के बहुत ही करीब रहे। भाजपा को क्या पड़ी है कि कौन कहां से चुनाव लड़े? मुझे स्मृति ईरानी पर बहुत दया आती है कि वे राहुल गांधी के पीए से हारने वाली हैं। ये बहुत ही सोच समझकर लिया हुआ निर्णय है। के.एल. शर्मा बहुत ही जमीनी कार्यकर्ता हैं। कांग्रेस पार्टी का एक सामान्य कार्यकर्ता इस बार स्मृति ईरानी को परास्त करेगा।"

10:59 AM, 04-May-2024

वायनाड से बुरी तरह हार रहे राहुल गांधी

भाजपा नेता मनजिंदर सिंह सिरसा ने कहा, "राहुल गांधी वायनाड से बुरी तरह हार रहे हैं। राहुल गांधी ने खुद अमेठी सीट को सरेंडर कर दिया ये मानकर कि वे वहां(रायबरेली) से चुनाव नहीं जीत सकते... वे(राहुल गांधी) खुद दोनों सीटों को छोड़कर रायबरेली पहुंच गए हैं... जो आदमी अपनी लोकसभा सीट पर भी काम ना कर पाता हो या ये विश्वास ना दिला पाता हो कि मैं आपका अपना हूं, मेरा साथ दो, वो आदमी प्रधानमंत्री बनने का सपना देख रहा है... उन्होंने परिवार की 2 सीटें बर्बाद कर दी हैं।"

10:50 AM, 04-May-2024

असदुद्दीन ओवैसी पर भाजपा का तंज

AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी की 'हिटलर युग' वाली टिप्पणी पर भाजपा नेता अजय आलोक ने कहा, "ओवैसी को अपना दौर याद नहीं आता है? गिनवा दीजिए कि कितने मुस्लिम देशों में लोकतंत्र है... अगर हिटलरशाही होती तो असदुद्दीन ओवैसी इतना बोल पाते?... अपनी हार को देख कर असदुद्दीन ओवैसी बौखला गए हैं... वे(असदुद्दीन औवेसी) 4 जून तक ऐसे बयान देते रहेंगे और उसके बाद उनके मुंह पर ठप्पा लग जाएगा।"

10:15 AM, 04-May-2024

अमेठी में स्मृति ईरानी को हराएगी कांग्रेस: राशिद अल्वी

केंद्रीय मंत्री और अमेठी लोकसभा सीट से भाजपा उम्मीदवार स्मृति ईरानी के बयान पर कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने कहा, "लंबी-लंबी बातें करना छोड़ें, चुनाव लड़ें। गांधी परिवार वहां(अमेठी) से चुनाव नहीं लड़ रहा। कांग्रेस का कार्यकर्ता वहां से चुनाव लड़ रहा है। स्मृति ईरानी को वो ही अकेले चुनाव हरा देंगे।"

09:52 AM, 04-May-2024

Lok Sabha Election 2024 Live: आचार्य प्रमोद कृष्णम का दावा- चार जून के बाद कांग्रेस का एक और विभाजन निश्चित

Lok Sabha Chunav 2024 Live News in Hindi: लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण को लेकर राजनीतिक दलों की तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी के मद्देनजर कई बड़े नेता प्रचार में पूरा जोर लगा रहे हैं। पीएम मोदी आज यूपी के कानपुर में सभा को संबोधित करेंगे। वहीं, कई और बड़े नेता अपने-अपने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव प्रचार पर जोर दे रहे हैं। यहां पढ़ें चुनाव से जुड़े सभी बड़े अपडेट्स...

और पढ़ें...
विज्ञापन
MORE
AU ऐप में पढ़ें