डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव आजाद पार्टी (डीपीएपी) के अध्यक्ष गुलाम नबी आजाद ने स्वयं की पार्टी के पहले लोकसभा उम्मीदवार की घोषणा कर दी है। आजाद ने बताया कि जम्मू-कश्मीर की उधमपुर-डोडा लोकसभा सीट से गुलाम मोहम्मद (जीएम) सरूरी चुनाव लड़ेंगे। जीएम सरूरी इस समय डीपीएपी के उपाध्यक्ष भी हैं।
कश्मीर की तीनों सीटों पर अकेले लड़ेगी नेकां, जम्मू और लद्दाख पर कांग्रेस से बात
नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) ने कश्मीर की सभी 3 लोकसभा सीटों पर गठबंधन छोड़ अकेले अपने दम पर चुनाव लड़ने का एलान किया है। मंगलवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संसदीय बोर्ड की बैठक के बाद पार्टी के कश्मीर प्रांतीय अध्यक्ष नासिर असलम वानी ने फैसले की जानकारी देते हुए कहा कि जम्मू, उधमपुर और लद्दाख की तीन सीटों पर निर्णय लेने के लिए कांग्रेस से बातचीत जारी है। ऐसे में साफ है कि नेकां जम्मू और उधमपुर की सीट पर अपने स्वतंत्र उम्मीदवार नहीं उतारेगी। उधर, कांग्रेस के बीच प्रत्याशी की सूची फाइनल करने के लिए मंथन जारी है। यहां पढ़ें पूरी खबर...
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: जम्मू में रमन भल्ला, उधमपुर में बलवीर, लाल सिंह पर कांग्रेस की दांव लगाने की तैयारी
ये भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव: लद्दाख सीट के लिए तीन उम्मीदवारों के नाम तय, किन्हें मिलेगा चुनाव लड़ने का मौका