देश आजाद होने के बाद हुए वर्ष 1952 में हुए पहले लोकसभा चुनाव के दौरान नेताओं को चुनाव लड़ने में कोई खास रुचि नहीं थी। तीन सीटों पर चार सांसद बनने के लिए केवल 19 नेेताओं ने ही किस्मत आजमाई थी। इन उम्मीदवारों में आठ निर्दलीय थे। हालांकि, इस चुनाव में मतदाताओं ने मतदान में काफी रूचि ली थी। पहले चुनाव में 57 प्रतिशत से अधिक मतदाता घरों से मतदान करने के लिए निकले थे।
चुने गए सांसदों का ब्योरा
क्षेत्र सांसद दल
नई दिल्ली सुचेता कृपलानी किसान मजदूर प्रजा पार्टी
दिल्ली शहर राधा रमन कांग्रेस
बाहरी दिल्ली सीके नायर कांग्रेस
नवल प्रभाकर कांग्रेस