फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कहानी चुनाव की: मताधिकार के बावजूद पुरुषों को पछाड़ने में महिलाओं को 67 साल लगे; 2019 में सर्वाधिक वोटिंग हुई

Tue, 09 Apr 2024 06:15 AM IST
यशोधन शर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

1952 से लेकर 2014 तक के लोकसभा चुनाव में वोट डालने में महिलाएं हमेशा पुरुषों से पीछे रहीं। लेकिन, 2019 के आम चुनाव में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। पिछली लोकसभा चुनाव में 67.18 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले थे, जो पुरुषों के (67.02%) मुकाबले 0.16 फीसदी ज्यादा है।
विज्ञापन
महिला वोटर (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हर क्षेत्र में घर की चारदीवार से निकलकर जोरदार उपस्थिति दर्ज करा रही महिलाओं को मताधिकार मिलने के बाद पुरुषों को पीछे छोड़ने में 67 साल का वक्त लग गया। 1952 से लेकर 2014 तक के लोकसभा चुनाव में वोट डालने में महिलाएं हमेशा पुरुषों से पीछे रहीं। लेकिन, 2019 के आम चुनाव में पुरुषों को पीछे छोड़ दिया। पिछली लोकसभा चुनाव में 67.18 फीसदी महिलाओं ने वोट डाले थे, जो पुरुषों के (67.02%) मुकाबले 0.16 फीसदी ज्यादा है।

विज्ञापन


इसके साथ ही महिलाओं ने सर्वाधिक वोटिंग का अब तक का रिकॉर्ड भी कायम कर दिया। इससे पूर्व तक हुए सभी आम चुनाव में मताधिकार में महिलाओं की भागीदारी 55 फीसदी के इर्द-गिर्द ही रही है। 2019 में पहली बार उनकी भागीदारी 60 फीसदी से भी आगे निकल गई। इस बार भी माना जा रहा है कि मताधिकार के इस्तेमाल में महिला मतदाता पुरुषों से आगे रहेंगी। इस बार 47.1 करोड़ महिला मतदाता हैं।

चुनावी गणित

1952 से 2014 तक रहीं पीछे...2019 में पहली बार वोट देने में निकलीं आगे

चुनाव आयोग के पास शुरू के तीन चुनाव 1951-52, 1957 और 1962 में महिलाओं और पुरुषों के मतदान का अलग डाटा नहीं है। देश के दूसरे मुख्य निर्वाचन आयुक्त कल्याण वैद्यनाथन कुट्टूर सुंदरम ने चौथे आम चुनाव (1967) से पुरुषों और महिलाओं के मतदान करने के आंकड़ों को अलग से दर्ज करने की व्यवस्था बनाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिछले पांच आम चुनावों का लेखा-जोखा

साल     मतदान      पुरुष       महिला
1999    59.99      63.97      55.64
2004    58.07       61.66     53.30
2009    58.19       60.24     55.82
2014    66.44       67.00     65.54
2019    67.40       67.02     67.18

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें