चुनावी हलफनामों में घोषित संपत्ति के विश्लेषण से सामने आया है कि 19 अप्रैल को पहले चरण में किस्मत आजमाने वाले 10 सबसे अमीर उम्मीदवारों में चार भाजपा के और तीन कांग्रेस के हैं। दो एआईएडीएमके और एक बीएसपी से है। दिलचस्प बात यह है कि भाजपा के चार सबसे अमीर उम्मीदवारों की कुल संपत्ति 764 करोड़ है, जबकि कांग्रेस के तीन प्रत्याशियों की 937 करोड़ है। चुनाव सुधारों के लिए काम करने वाली संस्था एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर) की रिपोर्ट के मुताबिक, एआईएडीएमके के दो उम्मीदवारों की संपत्ति 797 करोड़, जबकि शीर्ष 10 में शामिल बीएसपी के उम्मीदवार की संपत्ति 159 करोड़ है।
शीर्ष अमीरों में ये भी
अशोक कुमार (अन्नाद्रमुक)
देवनाथन टी (भाजपा )
माला राज्य लक्ष्मी शाह (भाजपा )
माजिद अली/बसपा- सहारनपुर (यूपी)- 159 करोड़
एसी शनमुगम/भाजपा- वेल्लोर (तमिलनाडु)- 152 करोड़
के जयप्रकाश वी/एआईएडीएमके- कृष्णागिरी (तमिलनाडु)- 135 करोड़
विन्सेंट एच पाला/कांग्रेस- शिलॉन्ग (मेघालय)- 125 करोड़
ज्योति मिर्धा/भाजपा- नागौर (राजस्थान)- 102 करोड़
कार्ति चिदंबरम/कांग्रेस- शिवगंगा (तमिलनाडु)- 96 करोड़
राजद के 100 फीसदी, एआईएडीएमके के 97%, डीएमके के 96%, भाजपा के 90 और कांग्रेस के 88 फीसदी उम्मीदवार करोड़पति हैं।
1625 पहले चरण में उम्मीदवार, 7,300 करोड़ रुपये की कुल संपत्ति
औसत संपत्ति में एआईएडीएमके सबसे आगे
तमिलनाडु में सत्तारूढ़ डीएमके : 22 में से 13 उम्मीदवार दागी हैं। n उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी के सात में से तीन (43 फीसदी) उम्मीदवार, बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के पांच में से दो (40 फीसदी) उम्मीदवारों पर आपराधिक मामले में दर्ज हैं।