फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सियासत: PM पर कांग्रेस नेता की आपत्तिजनक टिप्पणी का मुद्दा गरमाया, BJP ने शुरू किया पहली लाठी मुझे मार अभियान

Fri, 05 Apr 2024 06:48 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

महंत ने भूपेश बघेल को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे व्यक्ति को चुनने की जरूरत है, जो उनके मुद्दों को उठा सके और डंडे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ सके और दिन-रात उन्हें तंग कर चीन भेज दे।

विज्ञापन
डॉ. चरण दास महंत - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

विपक्ष जहां मुद्दों के अकाल से जूझता नजर आ रहा है, वहीं छत्तीसगढ़ के कांग्रेस नेता चरण दास महंत ने भाजपा को बैठे-बिठाए एक और मुद्दा दे दिया है, जिसे भाजपा ने भुनाना शुरू कर दिया है। महंत ने मंगलवार को राजनांदगांव पीएम मोदी को लेकर आपत्तिजनक बयान दिया, जिसके बाद भाजपा ने पहली लाठी मुझे मार अभियान शुरू कर दिया है। सोशल मीडिया पर यह अभियान टॉप ट्रैंड में शामिल है।

महंत ने भूपेश बघेल को वोट देने की अपील करते हुए कहा कि उन्हें ऐसे व्यक्ति को चुनने की जरूरत है, जो उनके मुद्दों को उठा सके और डंडे से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का सिर फोड़ सके और दिन-रात उन्हें तंग कर चीन भेज दे।

हम मोदी के परिवार

विज्ञापन

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रभारी नितिन नबीन ने कहा कि वे मोदी के परिवार हैं और कांग्रेस के नेता पहले उन्हें लाठी मारें। लोग लोकसभा चुनाव के मुंह पर तमाचा मारकर कांग्रेस को सबक सिखाएंगे।    

मानसिक संतुलन खो रहे कांग्रेस के नेता: सुधांशु
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने कहा कि जैसे-जैसे मतदान की तारीख नजदीक आ रही है, कांग्रेस नेताओं का मानसिक संतुलन हिल रहा है। त्रिवेदी ने हेमा मालिनी के खिलाफ सुरजेवाला की टिप्पणी को लेकर भी कांग्रेस की आलोचना की और उनकी टिप्पणी को आपत्तिजनक बताया। उन्होंने कहा कि विपक्षी दल ने महिलाओं का अपमान करने के लिए अपना स्तर बहुत गिरा लिया है। उन्होंने कहा, हेमा मालिनी, सोनिया गांधी की उम्र की होंगी। आज वह जो कुछ हैं, उन्होंने खुद की मेहनत से वह मुकाम हासिल किया है। त्रिवेदी ने कांग्रेस नेताओं द्वारा अब तक प्रधानमंत्री मोदी और महिलाओं के खिलाफ की गई विभिन्न टिप्पणियों का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि देश के लोग लोकसभा चुनावों में इस तरह के अपमान का जवाब देंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें