फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BJP vs Congress: 'जल्द PM मोदी की आंखों से आंसू भी निकलेंगे, 24 घंटे भटका रहे ध्यान'; राहुल गांधी ने कसा तंज

Fri, 26 Apr 2024 03:41 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बंगलूरू

सार

सियासी बयानबाजी के ताजा  घटनाक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पीएम मोदी पर निशाना साधा है। कर्नाटक की एक चुनावी रैली में राहुल ने कहा कि जल्द ही पीएम मोदी की आंखों से आंसू भी निकल सकते हैं। उन्होंने ध्यान भटकाने के आरोप भी लगाए।
विज्ञापन
राहुल गांधी चुनावी रैली के दौरान आक्रामक अंदाज में दिखे - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी चुनावी रैलियों में कांग्रेस और राहुल गांधी पर लगातार जुबानी हमले कर रहे हैं। सियासी बयानबाजी का दौर जारी है। ताजा घटनाक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कर्नाटक के बीजापुर में आयोजित चुनावी रैली में पीएम मोदी पर जमकर बरसे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी पर घड़ियाली आंसू बहाने का आरोप लगाते हुए कहा कि जल्द ही ऐसा होने की संभावना है कि पीएम मोदी सार्वजनिक रूप से राजनीतिक रैली के दौरान आंसू बहाते दिखें। बकौल राहुल गांधी पीएम मोदी 24 घंटे जनता का ध्यान भटकाने के प्रयास करने में लगे हुए हैं।

विज्ञापन


प्रधानमंत्री मोदी ने वीवीपैट के मुद्दे पर बोला हमला
बता दें कि पीएम मोदी ने इससे पहले बिहार के अररिया और पश्चिम बंगाल की रैलियों में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस को आड़े हाथों लिया। उन्होंने ईवीएम और वीवीपैट के मुद्दे पर भी विपक्षी दलों को कठघरे में खड़ा किया। पीएम मोदी ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले को नजीर बताते हुए कहा कि शीर्ष अदालत के फैसले से साफ हो चुका है कि विपक्षी पार्टियां बेवजह ईवीएम की विश्वसनीयता पर सवाल खड़े कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें