फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सियासत: इन तीन अहम बिंदुओं पर बेहतर रणनीति जरूरी, अधिक सीटें जीतने के लिए बढ़ाना होगा स्ट्राइक रेट

Mon, 18 Mar 2024 07:43 AM IST
जलज मिश्रा अजीत सिंह, नई दिल्ली

सार

जम्मू और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ-साथ 12 राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और गोवा में राजग के गढ़ को बचाए रखना होगा। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन का स्ट्राइक रेट यहां 94% रहा और 210 में से 198 सीटें जीती थीं।
विज्ञापन
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर)। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संसद में जब कहा कि एनडीए इस चुनाव में न सिर्फ 400 सीटें जीतेगा, बल्कि उनकी पार्टी भाजपा भी 370 सीटें जीतेगी, तो बाद में लक्ष्य को हासिल करने के लिए रणनीति भी बताई। कहा, पार्टी के नेता पिछले तीन चुनावों में अपने मतदान केंद्रों पर भाजपा के वोटों की संख्या का पता लगाएं। फिर उन चुनावों को नोट करें, जब भाजपा ने सबसे अधिक जीत हासिल की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से कहा कि इस बार हर बूथ पर पिछले चुनाव से 370 वोट अधिक मिलना सुनिश्चित करें। अगर इसे हासिल कर लिया, तो भाजपा 370 सीटों का आंकड़ा पक्का पार कर जाएगी। देश में चुनावों का विश्लेषण करने वाली संस्था एक्सिस माय इंडिया ने पीएम मोदी के दावे का विश्लेषण करते हुए तीन बिंदुओं पर फोकस किया है।

पहली रणनीति : गढ़ को बचाए रखना होगा

विज्ञापन

जम्मू और केंद्रशासित प्रदेशों के साथ-साथ 12 राज्यों बिहार, मध्य प्रदेश, कर्नाटक, गुजरात, राजस्थान, झारखंड, छत्तीसगढ़, हरियाणा, दिल्ली, उत्तराखंड, हिमाचल और गोवा में राजग के गढ़ को बचाए रखना होगा। पिछले चुनाव में भाजपा गठबंधन का स्ट्राइक रेट यहां 94% रहा और 210 में से 198 सीटें जीती थीं।

दूसरी रणनीति : 11 राज्यों में स्ट्राइक रेट बढ़ाने की जरूरत
यूपी, प. बंगाल, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, केरल, तेलंगाना, असम, पंजाब, कश्मीर और पूर्वोत्तर राज्यों में एनडीए के पास सीटें बढ़ाने की संभावना है। गठबंधन का यहां 40% की स्ट्राइक रेट है। इन राज्यों की 285 में से 161 सीटें जीतने के लिए उसे 57% तक स्ट्राइक रेट बढ़ाना होगा।

तीसरी रणनीति : महाराष्ट्र में शिवसेना की सीटों को जीतना

विज्ञापन

2019 में महाराष्ट्र में भाजपा को 23 और शिवसेना को 18 सीटें मिली थीं। राजग ने 85% स्ट्राइक रेट से 48 में से 41 सीटें जीती थीं। बाद में शिवसेना-बीजेपी की राहें अलग हो गईं। फिर शिवसेना दो फाड़ हो गई। भाजपा के लिए महाराष्ट्र में 18 सीटें बरकरार रखना अहम होगा।

सबसे ज्यादा 85 फीसदी स्ट्राइक रेट महाराष्ट्र में

  1. महाराष्ट्र 85%
  2. यूपी 80%
  3. असम 64%
  4. प. बंगाल 43%
  5. जम्मू-कश्मीर 40%
  6. ओडिशा 38%
  7. पंजाब 31%
  8. तेलंगाना 24%
  9. तमिलनाडु 3%
  10. आंध्र /केरल 0

विफल हो सकता है विपक्षी गठबंधन : जेफरीज
ग्लोबल ब्रोकरेज हाउस जेफरीज ने एक रिपोर्ट में कहा कि मतदाता राज्य और राष्ट्रीय चुनावों में अलग-अलग तरीके से मतदान करते हैं। 2019 के बाद से पार्टी के कुछ महत्वपूर्ण सहयोगी चले गए थे, लेकिन पार्टी कुछ नए गठबंधन भी बनाने में सफल रही है, जो भाजपा के लिए मददगार हो सकते हैं। रिपोर्ट में कहा है कि विपक्षी दलों का गठबंधन एनडीए में शायद ही कोई बड़ा सेंध लगा सकेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें