फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Sowmya Reddy: कांग्रेस का ताजगी भरा चेहरा, वैश्विक नजरिया, भाजपा के तेजस्वी सूर्या को देंगी टक्कर

Fri, 22 Mar 2024 06:31 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

सौम्या महिला सशक्तीकरण, रोजगार, शिक्षा, स्वास्थ्य और जनभागीदारी वाली राजनीति जैसे मामलों में देश की स्थिति बेहतर बनाना चाहती हैं। वह कहती हैं कि जनप्रतिनिधियों के लिए जनता से सीधा और लगातार संवाद जरूरी है।

विज्ञापन
सौम्या रेड्डी - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लोकसभा चुनाव में कांग्रेस को जिन राज्यों से उम्मीद है, उनमें कर्नाटक प्रमुख है। सौम्या रेड्डी यहां कांग्रेस की चर्चित नेत्री हैं। सौम्या के पिता रामालिंगा रेड्डी कर्नाटक सरकार में परिवहन मंत्री हैं। लिहाजा, सियासी जमीन उन्हें विरासत में मिली है, मगर पिता के साये से हटकर अपनी अलग छाप छोड़ रही हैं। पार्टी की महिला विंग अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की महासचिव हैं। 2018 के कर्नाटक विधानसभा चुनाव में पहली बार चुनावी समर में उतरीं। भाजपा के बीएन विजय कुमार को करीब 4,000 वोटों से हराकर विधायक बनीं।

18 मार्च, 1983 को जन्मीं सौम्या की शुरुआती शिक्षा बंगलूरू में हुई। आरवी कॉलेज से इंजीनियरिंग में स्नातक की डिग्री हासिल की। 2008 में न्यूयॉर्क इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी से पर्यावरण तकनीक में मास्टर डिग्री हासिल की है। वे खुद को नेता से ज्यादा पर्यावरण कार्यकर्ता के तौर पर पहचाना जाना पसंद करती हैं। पर्यावरण के प्रति सजगता और जागरूकता बढ़ाने के लिए 2015 में पशु अधिकार कार्यकर्ता अभिषेक राजे के साथ उन्होंने ईकोफ्रेंडली शादी कर बड़ा संदेश भी दिया था। एक मंत्री की बेटी के तौर पर वह भव्य शादी कर सकती थीं, लेकिन उन्होंने उन मूल्यों को अपने जीवन में दर्शाने का प्रयास किया, जिनके लिए वे लोगों को प्रेरित करती हैं।

छात्र राजनीति से की शुरुआत

विज्ञापन

सौम्या कॉलेज के दिनों से ही छात्र राजनीति में सक्रिय रहीं। कांग्रेस की छात्र विंग यूथ कांग्रेस से जुड़ी रहीं। 2016 में राज्य की महिला कांग्रेस समिति की सचिव बनीं। इसके बाद 2017 में उन्हें यूथ कांग्रेस का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया। 2018 में पहली बार चुनाव लड़ीं और विधायक बनीं, 2019 में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस की सचिव बनीं। 2023 के विधानसभा चुनाव में बेहद करीबी मुकाबले में सौम्या भाजपा नेता सीके रामामूर्ति से 16 वोटों से हार गईं। कांग्रेस ने उन्हें बंगलूरू दक्षिण से उतारा है। वह भाजपा के मौजूदा सांसद तेजस्वी सूर्या को चुनौती देंगी।

वैश्विक सोच, स्थानीय चुनौतियों की समझ
सौम्या रेड्डी कर्नाटक कांगेस का एक ताजगी भरा चेहरा हैं। इसके अलावा, देश की राजनीति में उस पीढ़ी का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो उच्च शैक्षिक योग्यता के साथ वैश्विक नजरिया रखती है। पर्यावरण के प्रति बेहद जागरूक हैं। इसके साथ ही भारतीय परिस्थितियों व चुनौतियों को समझती है। यही वजह है कि सौम्या पर्यावरण संरक्षण के लिए काम करती हैं। इसके साथ ही वे शाकाहार को प्रोत्साहन देती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें