फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kriti Debbarma: जैविक खेती की समर्थक पर BJP का दांव, कवर्धा की पूर्व महारानी त्रिपुरा पूर्व से लड़ेंगी चुनाव

Sat, 16 Mar 2024 06:30 AM IST
जलज मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

कृति ने शिलॉन्ग के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। पर्यावरण शिक्षा में डिप्लोमा हैं। 1992 से 1994 तक शिलॉन्ग में पशु कल्याण अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं। पशु-पक्षी और पर्यावरण संरक्षण उनके लिए शौक भी है और काम भी। वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर दशकों से जागरूकता पैदा करने का प्रयास कर रही हैं।
विज्ञापन
भाजपा उम्मीदवार। - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की ओर से लोकसभा चुनावों के लिए जारी उम्मीदवारों की दूसरी सूची में शामिल कृति सिंह देबबर्मा चर्चा में हैं। भाजपा ने इन्हें त्रिपुरा पूर्व लोकसभा सीट से उम्मीदवार घोषित किया है। त्रिपुरा के पूर्व राजा महाराजा किरीत बिक्रम किशोर देबबर्मा माणिक्य बहादुर की बेटी और टिपरा मोथा पार्टी के मुखिया प्रद्योत माणिक्य की बड़ी बहन कृति छत्तीसगढ़ के कवर्धा की पूर्व महारानी हैं।

कृति ने शिलॉन्ग के लोरेटो कॉन्वेंट स्कूल से पढ़ाई की है। पर्यावरण शिक्षा में डिप्लोमा हैं। 1992 से 1994 तक शिलॉन्ग में पशु कल्याण अधिकारी के रूप में कार्य कर चुकी हैं। पशु-पक्षी और पर्यावरण संरक्षण उनके लिए शौक भी है और काम भी। वह पूर्वोत्तर क्षेत्र में पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर दशकों से जागरूकता पैदा करने का प्रयास कर रही हैं। इसके अलावा, जैविक खेती की प्रबल समर्थक कृति मध्य प्रदेश में इसके विकास के लिए गैर-सरकारी स्तर पर कई योजनाएं चला चुकी हैं। बागवानी और देसी मवेशियों की नस्लों के प्रजनन एवं संरक्षण के क्षेत्र में जागरूकता बढ़ाने के लिए काम करती रही हैं।

कृति सिंह के परिवार के लोग कांग्रेस व भाजपा दोनों दलों में हैं। पति कवर्धा रियासत के राजा योगेश्वर राज सिंह कांग्रेस के पूर्व विधायक हैं। त्रिपुरा पूर्व सीट पर छोटी बहन प्रज्ञा देबबर्मा उन्हें कांग्रेस के टिकट पर चुनौती दे सकती हैं। मां और त्रिपुरा के पूर्व राजपरिवार की प्रमुख बिभू कुमारी देवी कांग्रेस की नेता हैं।

दिलचस्प है परिवार का सियासी कनेक्शन

विज्ञापन

राजनीति में कोई स्थायी दुश्मन नहीं होता...यह पंक्ति कृति सिंह के परिवार पर काफी मुफीद बैठती है। भाजपा व कांग्रेस भले ही एक-दूसरे के कट्टर विरोधी हैं, लेकिन कृति सिंह के परिवार के लोग दोनों दलों में हैं। आपस में कोई दुश्मनी नहीं है। 2019 में त्रिपुरा पूर्व सीट से भाजपा की रेबती त्रिपुरा ने कांग्रेस से लड़ी पूर्व राजपरिवार की बेटी महाराज कुमारी प्रज्ञा देबबर्मा को 2.04 लाख वोट से हराया था। कुमारी प्रज्ञा देबबर्मा महारानी कृति सिंह और प्रद्योत माणिक्य की बहन हैं। ऐसे में इस सीट पर मुकाबला और भी दिलचस्प हो सकता है।

भाई ने किया ऐतिहासिक समझौता तो मिला टिकट
कृति के छोटे भाई और त्रिपुरा के राजा प्रद्योत माणिक्य ने इसी महीने भाजपा के साथ समझौता किया है। इसके तहत उनकी टिपरा मोथा पार्टी त्रिपुरा में सरकार का हिस्सा बनी है। इस गठबंधन के समझौते के तहत प्रद्योत की मांग पर कृति सिंह को छत्तीसगढ़ से बुलाकर टिकट दिया गया है। विधानसभा चुनाव में त्रिपरा मोथा पार्टी दूसरे नंबर पर रही थी। समझौते के तहत प्रद्योत ने पूर्व त्रिपुरा सीट पर अपना उम्मीदवार मांगा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें