फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

LS Polls: 'राहुल बाबा आपकी नानी भी आ जाएं, सीएए हटा नहीं सकतीं', बंगाल में अमित शाह की दो टूक

सार

केंद्रीय गृह मंत्री कहा, यहां पर (बंगाल में) कटमनी, घुसपैठ, बम धमाके और सिंडिकेट राज... ममता  दीदी नहीं बंद कर सकती हैं, इसे सिर्फ मोदी जी ही बंद कर सकते हैं। चिटफंड घोटाले वाले, शिक्षक भर्ती घोटाले वाले, नगरपालिका भर्ती घोटाले वाले, राशन घोटाले वाले, गाय और कोयला तस्करी करने वाले व पैसे लेकर सवाल करने वालों को जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।
विज्ञापन
Amit Shah - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने सीएए के मुद्दे को लेकर पश्चिम बंगाल की सत्तारूढ़ और टीएमसी प्रमुख ममता बनर्जी और कांग्रेस पर सीधा हमला बोला। गृहमंत्री ने कहा, बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी झूठ बोल रही हैं कि सीएए के तहत नागरिकता के लिए जो भी अर्जी करेगा, उसे तकलीफ आएगी। उन्होंने कांग्रेस पर हमला करते हुए कहा, राहुल बाबा कहते हैं कि सीएए को हम हटा देंगे। मैं आज बताता हूं, राहुल बाबा, आप तो क्या आपकी नानी भी आ जाएं, तो भी सीएए को हटा नहीं सकतीं।

विज्ञापन


उन्होंने कहा, मतुआ समाज के लोगों को मैं आश्वस्त करने आया हूं कि किसी को कोई तकलीफ नहीं आएगी। नागरिकता भी मिलेगी और देश में सम्मान के साथ जी भी पाओगे। दुनिया की कोई ताकत मेरे शरणार्थी भाइयों को भारत का नागरिक बनने से रोक नहीं सकती, यह नरेंद्र मोदी जी का वादा है। ममता दीदी कभी भी सीएए लागू होने से नहीं रोक सकतीं, मामला केंद्र सरकार के अधीन है। उन्होंने कहा, ममतादी, आपका समय समाप्त हो गया है। उन्होंने बनगांव में केद्रीय मंत्री और भाजपा के प्रत्याशी शांतनु ठाकुर को जिताने का आग्रह किया। उन्होंने कहा कि उन्हें बनारस से आने में देर हो गई।

380 में 270 सीटें जीत चुके हैं मोदी
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एक बड़ा दावा किया। उन्होंने कहा कि चार चरण के मतदान पूरे हो गए हैं। 380 सीटों का चुनाव पूरा हो गया है। बंगाल में 18 सीटों का चुनाव पूरा हो गया है। आज में बता कर जाता हूं कि 380 में से पीएम मोदी 270 सीट लेकर पूर्ण बहुमत प्राप्त कर चुके हैं। आगे की लड़ाई 400 पार करने की है। उन्होंने बंगाल से 30 सीटें जीतने की भी बात कही।
विज्ञापन


घोटालाबाज जेल जाने की तैयारी कर लें
केंद्रीय गृह मंत्री कहा, यहां पर (बंगाल में) कटमनी, घुसपैठ, बम धमाके और सिंडिकेट राज... ममता  दीदी नहीं बंद कर सकती हैं, इसे सिर्फ मोदी जी ही बंद कर सकते हैं। चिटफंड घोटाले वाले, शिक्षक भर्ती घोटाले वाले, नगरपालिका भर्ती घोटाले वाले, राशन घोटाले वाले, गाय और कोयला तस्करी करने वाले व पैसे लेकर सवाल करने वालों को जेल जाने की तैयारी कर लेनी चाहिए। किसी को छोड़ा नहीं जाएगा।

घुसपैठियों को चुन-चुन कर निकालेंगे
केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा, कमल के बटन पर दबाओ, अरुण को जीताओ। आप बंगाल में भाजपा को जीता दीजिए। हम यहां से घुसपैठियों को चुन-चुन कर बाहर निकालेंगे। घुसपैठियों को ममता दीदी बाहर नहीं निकालेंगी, क्योंकि यही तो उनका वोट बैंक है। ममता बनर्जी ने घुसपैठियों को खुली छूट दे दी है। उनको खुश करने के लिए सीएए के खिलाफ वह रैलियां करती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें