फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jharkhand: असम के CM का दावा- जहां गृह मंत्री रुके उस गेस्ट हाउस पर झारखंड पुलिस की छापेमारी, हताश दिख रही JMM

Fri, 15 Nov 2024 10:08 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रांची

सार

 Jharkhand Vidhan Sabha Chunav 2024: झारखंड विधानसभा चुनाव की सरगर्मियों के बीच सभी राजनीतिक दल चुनाव प्रचार में पूरी ताकत झोंक रहे हैं। जमकर आरोप-प्रत्यारोप हो रहे हैं। ताजा घटनाक्रम में असम के मुख्यमंत्री और भाजपा नेता हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए हैं।
विज्ञापन
झारखण्ड विधानसभा चुनाव 2024: सीएम हिमंत बिस्व सरमा (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

झारखंड में विधानसभा चुनाव के लिए जारी प्रचार के बीच राजनीतिक दलों के बीच जमकर आरोप-प्रत्यारोप भी हो रहे हैं। झारखंड में भाजपा के सह-प्रभारी हिमंत बिस्वा सरमा ने झारखंड पुलिस की कार्रवाई पर सवाल खड़े किए और कहा कि सत्ताधारी दल की हताशा और बेचैनी साफ दिख रही है। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के लिए झारखंड पहुंचे गृह मंत्री अमित शाह जिस गेस्ट हाउस में रुके थे, वहां झारखंड पुलिस ने छापेमारी की है। उन्होंने कहा कि 11 नवंबर की रात झारखंड पुलिस की कार्रवाई दिखाती है कि सत्ताधारी दल की बेचैनी बढ़ रही है।
विज्ञापन


झारखंड पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के छापेमारी की
उन्होंने सरकारी अधिकारियों से कानून के दायरे में रहकर कर्तव्यों का निर्वाह करने की अपील की। पुलिस की छापेमारी को झारखंड मुक्ति मोर्चा (JMM) की हताशा का नतीजा बताते हुए असम के मुख्यमंत्री ने अपने एक्स हैंडल पर लिखा, 'केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह 11 नवंबर की रात रांची के सरला बिरला स्कूल गेस्ट हाउस में ठहरे थे। आज झारखंड पुलिस ने बिना किसी ठोस कारण के इस संस्थान पर छापा मारा।'
विज्ञापन

'राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए निष्पक्षता से समझौता न करें'
सीएम हिमंत ने कहा कि पुलिस की कार्रवाई से सत्तारूढ़ सरकार की बढ़ती बेचैनी स्पष्ट होती है। मैं सभी सरकारी अधिकारियों से अपील करता हूं कि वे अपने कर्तव्यों का निर्वहन कानून के दायरे में रहकर करें। कानून का पालन सर्वोपरि है; अनावश्यक दबाव में न आएं और राजनीतिक आकाओं को खुश करने के लिए अपनी ईमानदारी और निष्पक्षता से समझौता न करें।
विज्ञापन


रक्षा मंत्री राजनाथ ने भी विपक्ष पर निशाना साधा
बता दें कि इससे पहले रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रांची के खिजरी में जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि विश्वसनीयता किसी भी राजनीतिक दल की सबसे बड़ी संपत्ति है और भाजपा कभी भी इससे समझौता नहीं करती है। राजनाथ सिंह ने कहा कि राजनीतिक लाभ पाने और मतदाताओं को लुभाने के लिए अन्य राजनीतिक दल झूठे वादे करते हैं। रक्षा मंत्री ने यह भी आरोप लगाया कि विपक्षी पार्टियां सत्ता बरकरार रखने के लिए जनता को धोखा देती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें